scriptस्वतंत्रता दिवस के दिन मिठाई खाने निकली महिला की संदिग्ध हालत में मिली लाश, शरीर पर थे ये निशान | Woman murder: Woman dead body found in suspicious condition | Patrika News
सुरजपुर

स्वतंत्रता दिवस के दिन मिठाई खाने निकली महिला की संदिग्ध हालत में मिली लाश, शरीर पर थे ये निशान

Womn murder: 15 अगस्त (Independence Day) की पूरे दिन महिला नहीं पहुंची घर, तीसरे दिन उसके घर के पीछे ही स्थित झाडिय़ों (Dead body found in bushes) में मिली लाश

सुरजपुरAug 18, 2021 / 07:03 pm

rampravesh vishwakarma

Woman dead body found in bushes

Demo pic

प्रतापपुर. 15 अगस्त को एक महिला स्वतंत्रता दिवस का मिठाई खाने घर से निकली थी। पूरे दिन वह घर नहीं पहुंची, इसी बीच तीसरे दिन उसकी लाश घर के पीछे झाडिय़ों में संदिग्ध हालत में मिली।
पुलिस ने शव की जांच की तो गहरे चोट के निशान मिले। आशंका जताई जा रही है कि महिला की किसी ने हत्या कर शव फेंक दिया होगा। पुलिस अज्ञात के खिलाफ अपराध दर्ज कर मामले की जांंच में जुट गई है।

प्रतापपुर के अमनदोन निवासी धनियो प्रजापति पति बिफल 53 वर्ष रविवार की सुबह घर से अपने बगल के स्कूल में 15 अगस्त की मिठाई खाने निकली थी। वह शाम तक घर नही लौटी तो परिजन उसकी खोजबीन करने लगे। दूसरे दिन भी महिला नहीं लौटी तो परिजनों को किसी अनहोनी की आशंका होने लगी।

5 साल से कर रहा था छेडख़ानी, परेशान महिला ने मर्डर का बनाया प्लान, बेटे की मदद से की हत्या

इसी बीच 17 अगस्त की सुबह करीब 9 बजे महिला की लाश उसके घर के पीछे स्थित झाडिय़ों में मिली। शव से बदबू आ रही थी। इसकी सूचना प्रतापपुर पुलिस को दी गई।

सूचना मिलते ही थाना प्रभारी विकेश तिवारी अपनी टीम के साथ जांच करने पहुंचे। पुलिस ने शव की जांच की तो सिर पर में गहरे चोट के निशान मिले। चोट के निशान देख प्रथमदृष्ट्या हत्या की संभावना (Suspect of Death) व्यक्त की जा रही है।

संदिग्ध हालत में मिली महिला की लाश, 7 दिन से थी लापता, शव बरामद करने 7 किमी पैदल चली पुलिस


डॉग स्क्वायड की ली गई मदद
महिला का शव मिलने की सूचना पर सूरजपुर से डॉग सक्यावड की टीम भी प्रतापपुर पहुंची थी। डॉग की मदद से भी जांच की गई। वहीं अधिक शाम हो जाने के कारण मृतिका का पीएम नहीं हो पाया था।
बुधवार को पीएम पश्चात उसका शव परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस अज्ञात के खिलाफ अपराध दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो