
यूको बैंक के एटीएम का पासवर्ड चैंज कर चुराए 1.86 लाख
सूरत. लालगेट स्थित यूको बैंक के एटीएम की कैश ट्रे का गुप्त पासवर्ड बदल कर एक लाख 86 हजार 500 लाख रुपए चुरा लिए गए। लालगेट पुलिस ने कुछ ही समय में इस घटना की गुत्थी सुलझा कर सर्विस एजेन्सी के एक पूर्व कर्मचारी को गिरफ्तार कर लिया और उसके कब्जे से रुपए भी बरामद कर लिए।
पुलिस निरीक्षक एम.वी.पटेल ने बताया कि यूको बैंक के मुसाबावाला हाउस स्थित एटीएम में बमरोली रोड जीवनदीप नगर निवासी आरोपी प्रवीण पांडे ने चोरी की थी। प्रवीण करीब छह माह पूर्व यूको बैंक के एटीम को रिपेरिंग की सर्विस देने वाली एजेन्सी में काम करता था। एटीएम मशीन पर पूर्व में रिपेंरिंग कार्य के दौरान उसने बैंककर्मियों का गुप्त पासवर्ड देख लिया था।
उसी दौरान उसने मशीन की ड्युप्लिकेट चाबी भी बना ली थी। बाद में एजेन्सी से नौकरी छोड़ कर किसी और एजेन्सी में लग गया था। गत 8 अगस्त को ग्यारह बजे वह एटीएम पर आया और सीसीटीवी कैमरे की दिशा मोड़ दी। उसके बाद मशीन चाबी और पासवर्ड का इस्तेमाल कर कैश ट्रे खोली और उसमें से रुपए चुराए। उसके बाद कैश ट्रे के ई-लॉक का पासवर्ड बदल दिया और फरार हो गया।
अगले दिन मशीन में गड़बड़ी होने पर बैंककर्मियों ने जांच की। ईमेल के जरिए सर्विस एजेन्सी को सूचना दी। एजेन्सी के तकनीशियन ने harddisk जांच के लिए चेन्नई भेज दी। कैश ट्रे का पासवर्ड भी नहीं लग रहा था। तकनीशियन की मदद से लॉक तोड़ा गया। बैंककर्मियों ने कैश ट्रे खोली और उससे कैश निकाला। गिनती करने पर रुपए कम मिले।
उन्होंने एटीएम सेन्टर की जांच की तो सीसीटीवी कैमरे के साथ छेड़छाड़ की बात पता चली। उन्होंने फुटेज की जांच की तो एक व्यक्ति कैमरे से छेड़छाड़ करता हुआ नजर आया। वहीं, बाद मे चेन्नई में जांच पासवर्ड बदलने की बात सामने आई। इस पर बैंक के प्रबंधक श्रीहरि पारगांवकर ने लालगेट के थाने में प्राथमिकी दर्ज करवाई।
पुलिस को मामले की किसी जानकार का हाथ होने की पूरी आशंका थी। पुलिस ने बैंक व सर्विस एजेन्सी के कर्मचारियों से पूछताछ की व घटना स्थल के आसपास के सीसीटीवी फुटेज की भी जांच की। जांच में पुलिस को पूर्व कर्मचारी प्रवीण पर संदेह हुआ और उसे पांडेसरा से हिरासत में लिया। पूछताछ में उसने अपना गुनाह कबूल कर लिया। पुलिस ने उससे रुपए भी बरामद कर लिए।
---------------------------
विवाहिता को प्रताडि़त कर पुत्र समेत घर से निकाला
सूरत. एक विवाहिता के जेवर व संपति हड़प करने के बाद उसे प्रताडि़त कर पांच वर्षीय पुत्र समेत घर से बाहर निकालने का मामला सामने आया हैं। इस संबंध में महिला पुलिस ने उसके पति समेत पांच जनों के खिलाफ मामला दर्ज किया हैं। पुलिस के मुताबिक 29 वर्षीय पीडि़ता को उसका पति हिमांशु खरवर, ससुर वसंतलाल, सास मीना, जेठ जतीन और जेठानी धर्मिनी मिल कर प्रताडि़त कर रहे थे।
2011 में शादी के बाद से छोटी छोटी बातों को लेकर मानसिक रूप से प्रताडि़त करते थे। उन्होंने पीडि़ता के जेवर और संपति के कागजात भी हड़प लिए और पांच साल के पुत्र के साथ उसे घर से निकाल दिया। लंबे समय से पिता के घर रह रही पीडि़ता ने शुक्रवार को महिला थाने में शिकायत दर्ज करवाई।
--------------
Published on:
29 Aug 2021 09:57 am

बड़ी खबरें
View Allसूरत
गुजरात
ट्रेंडिंग
