- सूरत में अब तक पोजेटिव की संख्या 20,528, स्वस्थ हुए 16,963
सूरत.
शहर और जिले में शनिवार को 239 कोरोना पॉजिटिव मिले और दो जनों की मौत हुई है। राहत की बात यह रही कि जिले में कोरोना से मृत्यु का समाचार नहीं है। इसके अलावा शहर में नए 181 और सूरत जिले में 58 पॉजिटिव मिले हैं। वहीं, शहर और जिले में कुल 203 मरीजों को अस्पताल से छुट्टी दी गई हैं। अब सूरत जिले में कोरोना पॉजिटिव की संख्या 20,528 हो गई हैं। इसमें 806 की मौत हो चुकी है।
मनपा स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि अडाजन रोड निवासी 71 वर्षीय वृद्ध और शाहपोर निवासी 49 वर्षीय व्यक्ति की कोरोना वायरस से निजी अस्पताल में मौत हो गई। इनमें से एक को डायबिटिज ल थी। अब शहर में कोरोना से मरने वालों की संख्या 611 हो गई हैं। इसके अलावा शहर में नए 181 पॉजिटिव भर्ती हुए हैं। इसमें शनिवार को सबसे अधिक अठवा जोन में 48, रांदेर जोन में 41, कतारगाम में 25, उधना में 17, सेंट्रल जोन में 14, वराछा-बी में 13, वराछा-ए में 12, लिम्बायत जोन में 11 पोजेटिव मिले। अब तक शहर में कुल 16,120 कोरोना पॉजिटिव मिले, जिसमें 13,346 को स्वस्थ होने के बाद छुट्टी दी गई हैं।
दो डॉक्टर, कपड़ा व्यापारी और 12 अन्य बिजनेसमैन पॉजिटिव
श्रद्धा अस्पताल के डॉक्टर, निजी क्लिनीक के डॉक्टर, मीलिनियम मार्केट कपड़ा व्यापारी, टेक्सटाइल, लूम्स समेत 12 बिजनेसमैन, टेक्सटाइल फैक्ट्री मालिक, यार्न ब्रोकर, बॉम्बे मार्केट कर्मचारी, आविष्कार मिल कर्मचारी, सीए, गांधी कॉलेज व एलपी सवाणी स्कूल के तीन छात्र, शारदायतन स्कूल के शिक्षक, दो हीरा श्रमिक, सब्जी-फल विक्रेता, पलम्बर, हजीरा में दुकानदार, एवरग्रीन मार्बल कर्मचारी, टेलर, गार्डन विभाग समेत दो मनपा कर्मचारी, फुड सेफ्टी ऑफिसर, इलेक्ट्रीशियन, कलर वर्कर व टेक्सटाइल मार्केट के 10 श्रमिकों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।