
सूरत.
पश्चिम रेलवे ने मुम्बई, उधना, वलसाड और अहमदाबाद से शुरू होने वाली लम्बी दूरी की 29 ट्रेनों में अतिरिक्त कोच लगाने की व्यवस्था की गई है। इससे प्रतीक्षा सूची के यात्रियों के टिकट कन्फर्म होने की संभावना है।
होली के सीजन में पश्चिम रेलवे ने बान्द्रा टर्मिनस और वलसाड से राजस्थान जाने वाली दो, उत्तर भारत की ओर जाने वाली पांच तथा दिल्ली मार्ग की करीब 29 ट्रेनों में अतिरिक्त कोच लगाने की व्यवस्था की है। २२९३३/२२९३४ बान्द्रा टर्मिनस-जयपुर एक्सप्रेस में बान्द्रा टर्मिनस से 5 से 26 मार्च तक और जयपुर ? से 6 से 27 मार्च तक एक द्वितीय कम तृतीय श्रेणी वातानुकूलित शयनयान जोड़ा जाएगा। १९०५५/१९०५६ वलसाड-जोधपुर एक्सप्रेस में वलसाड से ६ से २७ मार्च तक और जोधपुर ? से ७ से २८ मार्च तक एक तृतीय श्रेणी वातानुकूलित शयनयान जोड़ा जाएगा। १२९०३/१२९०४ मुम्बई सेंट्रल-अमृतसर गोल्डन टेम्पल मेल में मुम्बई सेंट्रल से एक से 31 मार्च तक और अमृतसर से तीन मार्च से दो अप्रेल तक एक तृतीय श्रेणी वातानुकूलित शयनयान जोड़ा जाएगा। १२९०७/१२९०८ बान्द्रा टर्मिनस-हजरत निजामुद्दीन एक्सप्रेस में बान्द्रा टर्मिनस से 4 से २८ मार्च तक और हजरत निजामुद्दीन से ५ से २९ मार्च तक एक द्वितीय श्रेणी शयनयान जोड़ा जाएगा। १२९११/१२९१२ वलसाड-हरिद्वार एक्सप्रेस में वलसाड से 6 से 27 मार्च तक और हरिद्वार से 7 से २८ मार्च तक एक तृतीय श्रेणी वातानुकूलित शयनयान जोड़ा जाएगा। १२९२७/१२९२८ मुम्बई सेंट्रल-वड़ोदरा एक्सप्रेस में मुम्बई सेंट्रल से एक से 31 मार्च तक और वड़ोदरा से 2 मार्च से एक अप्रेल तक एक द्वितीय श्रेणी शयनयान जोड़ा जाएगा। १२९६१/१२९६२ मुम्बई सेंट्रल-इंदौर एक्सप्रेस में मुम्बई सेंट्रल से एक से 31 मार्च तक और इंदौर से २ मार्च से एक अप्रेल तक एक द्वितीय श्रेणी शयनयान जोड़ा जाएगा। १२९७२/१२९७१ भावनगर-बान्द्रा टर्मिनस एक्सप्रेस में भावनगर से एक से 31 मार्च तक और बान्द्रा टर्मिनस से 4 मार्च से 4 अपे्रल तक एक द्वितीय श्रेणी शयनयान जोड़ा जाएगा। १९२१७/१९२१८ बान्द्रा टर्मिनस-जामनगर एक्सप्रेस में बान्द्रा टर्मिनस से दो मार्च से एक अप्रेल तक और जामनगर से तीन मार्च से 2 अप्रेल तक एक द्वितीय श्रेणी शयनयान जोड़ा जाएगा। १९११६/१९११७ भुज-दादर एक्सप्रेस में भुज से एक से 31 मार्च तक और दादर से दो मार्च से एक अप्रेल तक एक तृतीय श्रेणी वातानुकूलित शयनयान जोड़ा जाएगा। २२९५६ भुज-बान्द्रा टर्मिनस एक्सप्रेस में भुज से एक से 31 मार्च तक और बान्द्रा टर्मिनस से दो मार्च से एक अप्रेल तक एक एक द्वितीय श्रेणी शयनयान जोड़ा जाएगा।
२२९७३/२२९७४ गांधीधाम-पुरी एक्सप्रेस में गांधीधाम से सात से 28 मार्च तक और पुरी से 10 से 31 मार्च तक एक द्वितीय श्रेणी शयनयान जोड़ा जाएगा। २२९१५/२२९१६ बान्द्रा टर्मिनस-हिसार एक्सप्रेस में बान्द्रा टर्मिनस से पांच से 26 मार्च तक और हिसार से 6 से 27 मार्च तक एक द्वितीय कम तृतीय श्रेणी वातानुकूलित शयनयान जोड़ा जाएगा।
१९०६१/१९०६२ बान्द्रा टर्मिनस-रामनगर एक्सप्रेस में बान्द्रा टर्मिनस से एक से 29 मार्च तक और रामनगर से दो से 30 मार्च तक एक द्वितीय कम तृतीय श्रेणी वातानुकूलित शयनयान जोड़ा जाएगा। २२९१७/२२९१८ बान्द्रा टर्मिनस-हरिद्वार एक्सप्रेस में बान्द्रा टर्मिनस से ७ से 28 मार्च तक और हरिद्वार से 8 से 29 मार्च तक एक द्वितीय कम तृतीय श्रेणी वातानुकूलित शयनयान जोड़ा जाएगा। २२९०९/२२९१० वलसाड-पुरी एक्सप्रेस में वलसाड से एक से 29 मार्च तक और पुरी से 4 मार्च से एक अप्रेल तक एक तृतीय श्रेणी वातानुकूलित शयनयान जोड़ा जाएगा।
१९०२७/१९०२८ बान्द्रा टर्मिनस-जम्मूतवी एक्सप्रेस में बान्द्रा टर्मिनस से 3 से 31 मार्च तक और जम्मूतवी से 5 मार्च से २ अप्रेल तक एक द्वितीय श्रेणी शयनयान जोड़ा जाएगा। २२९४९/२२९५० बान्द्रा टर्मिनस-दिल्ली सराय रोहिल्ला, २२९३१/२२९३२ बान्द्रा टर्मिनस-जैसलमेर एक्सप्रेस, २२९३५/२२९३६ बान्द्रा टर्मिनस-पालिताना एक्सप्रेस, १९०४१/१९०४२ बान्द्रा टर्मिनस-गाजीपुर सिटी एक्सप्रेस, अहमदाबाद-दरभंगा एक्सप्रेस, अहमदाबाद-वाराणसी एक्सप्रेस, इंदौर-कामख्या एक्सप्रेस में भी अतिरिक्त कोच जोड़े जाएंगे।
उत्तर भारत की ट्रेनों में भी जुड़ेंगे
१९०६३/१९०६४ उधना-दानापुर एक्सप्रेस में उधना से तीन से 31 मार्च तक और दानापुर से चार मार्च से एक अप्रेल तक एक द्वितीय कम तृतीय श्रेणी वातानुकूलित शयनयान जोड़ा जाएगा। १९०५७/१९०५८ उधना-वाराणसी एक्सप्रेस में उधना से २ से ३० मार्च तक और वाराणसी से ४ मार्च से एक अप्रेल तक एक तृतीय श्रेणी वातानुकूलित शयनयान जोड़ा जाएगा। १९०२१/१९०२२ बान्द्रा टर्मिनस-लखनऊ एक्सप्रेस में बान्द्रा टर्मिनस से 3 से 31 मार्च तक और लखनऊ से 5 मार्च से 2 अप्रेल तक एक द्वितीय कम तृतीय श्रेणी वातानुकूलित शयनयान जोड़ा जाएगा।
१९०५१/१९०५२ वलसाड-मुजफ्फरपुर एक्सप्रेस में वलसाड से तीन से 31 मार्च तक और मुजफ्फरपुर से पांच मार्च से दो अप्रेल तक एक तृतीय श्रेणी वातानुकूलित शयनयान जोड़ा जाएगा। १२९४३/१२९४४ वलसाड-कानपुर एक्सप्रेस में वलसाड से ७ से 28 मार्च तक और कानपुर से 9 से 30 मार्च तक एक तृतीय श्रेणी वातानुकूलित शयनयान जोड़ा जाएगा।
Published on:
22 Feb 2018 09:04 pm
बड़ी खबरें
View Allसूरत
गुजरात
ट्रेंडिंग
