2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अमृत भारत योजना में गुजरात के 46 स्टेशनों का होगा पुनर्विकास

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को देशभर के 1500 रोड ओवरब्रिज और अंडरपास के कार्यों का शिलान्यास और उद्घाटन किया। पश्चिम रेलवे के 142 कार्यों में से 8 नए रोड ओवरब्रिज और 45 अंडर पास का ई-शिलान्यास और 3 रोड ओवरब्रिज व 86 अंडरपास का ई-लोकार्पण किया गया। यहां के भेस्तान स्टेशन पर आयोजित समारोह में राज्यपाल आचार्य देवव्रत ने पट्टिका का अनावरण किया।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

सूरत

•

image

Sanjeev Kumar Singh

•

Updated: 27 Feb 2024, 9:40 PM IST

अमृत भारत योजना में गुजरात के 46 स्टेशनों का होगा पुनर्विकास

अमृत भारत योजना में गुजरात के 46 स्टेशनों का होगा पुनर्विकास

भारतीय रेलवे ने देश भर के प्रमुख स्टेशनों को "नए भारत के नए स्टेशनों" में बदलने की महत्वाकांक्षी योजना के तहत "अमृत भारत स्टेशन" योजना शुरू की है। इसमें देश के 1309 स्टेशनों को उन्नयन व आधुनिकीकरण के लिए चिह्नित किया गया है। इनमें पश्चिम रेलवे के 122 स्टेशन शामिल हैं। इनमें 16 स्टेशन महाराष्ट्र, 89 गुजरात, 15 मध्य प्रदेश और दो स्टेशन राजस्थान के हैं। लगभग 4886 करोड़ की लागत से 554 स्टेशनों के पुनर्विकास के इस कार्य में पश्चिम रेलवे के छह मंडलों के 66 स्टेशनों को शामिल किया गया है। इनमें से गुजरात के 46 स्टेशनों का पुनर्विकास किया जाएगा। इनमें सूरत के सचिन, भेस्तान व बारडोली रेलवे स्टेशन, जबकि वडोदरा डिवीजन में शामिल सूरत के उत्राण, सायन, कीम व कोसंबा स्टेशन शामिल हैं।

विजेताओं को किया पुरस्कृत

भेस्तान में कार्यक्रम के दौरान रेलवे की ओर से आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं को पुरस्कार वितरित किए गए। कार्यक्रम में जिला विकास अधिकारी शिवानी गोयल, पश्चिम रेलवे के प्रधान मुख्य वाणिज्य प्रबंधक आलोक वर्मा, मुख्य सतर्कता अधिकारी सुमित हंसराजानी, सूरत स्टेशन डायरेक्टर मुकेश सिंह समेत अन्य रेलवे अधिकारी मौजूद रहें। ट्रेनों के ठहराव बढ़ाने पर विचार सूरत क्षेत्र के स्टेशनों का पुनर्विकास होने से सूरत व उधना रेलवे स्टेशनों का भार घटेगा। भेस्तान स्टेशन पर अभी सात मेल व एक्सप्रेस ट्रेनों का ठहराव हैं। वरिष्ठ अधिकारियों ने यात्रियों की सुविधा बढ़ाने के लिए ट्रेनों की संख्या बढ़ाकर 15 तक करने की बात कही है। इसके अलावा सचिन स्टेशन पर भी मांग के अनुसार मेल-एक्सप्रेस ट्रेनों के ठहराव पर विचार किया जाएगा।

कहां कितना होगा खर्च

उत्राण- 7.89 करोड़

सायण- 31.54 करोड़

किम- 26.6 करोड़

कोसम्बा- 26.6 करोड़

सचिन- 12 करोड़

भेस्तान- 11 करोड़

अंकलेश्वर- 39.80 करोड़

बड़ी खबरें

View All

सूरत

गुजरात