30 जनवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सूरत पोस्ट ऑफिस से 5 दिन में 50 लाख तिरंगे अन्य राज्यों में भ्रेजे

- डाकघरों के काउंटर से मात्र 25 रुपए में खरीदें तिरंगा, ऑनलाइन बुकिंग की व्यवस्था - प्रतिदिन भेजे जा रहे 10 लाख तिरंगे, सवा करोड़ से अधिक का लक्ष्य

2 min read
Google source verification
सूरत पोस्ट ऑफिस से 5 दिन में 50 लाख तिरंगे अन्य राज्यों में भ्रेजे

सूरत पोस्ट ऑफिस से 5 दिन में 50 लाख तिरंगे अन्य राज्यों में भ्रेजे

सूरत. सूरत के कपड़ा बाजार में तैयार होने वाले राष्ट्रीय ध्वज को घर-घर पहुंचाने का कार्य पोस्ट ऑफिस विभाग कर रहा है। पिछले कुछ दिनों में ही सूरत डाकघर से देश के अलग-अलग कोने में 50 लाख से अधिक तिरंगा डिस्पैच किए जा चुके हैं। प्रतिदिन 10 लाख से अधिक तिरंगा भेजे जा रहे हैं। यह कार्य निरंतर जारी है और डाककर्मी 24 घंटे दिन-रात की शिफ्ट में यह कार्य कर रहे हैं। डाकघर के दो विंग पोस्टल तथा आरएमएस मिलकर तिरंगा भेजने का कार्य कर रहे हैं। तिरंगा डिस्पैच करने का कार्य 3 अगस्त से शुरू किया गया है।

भारत सरकार की ओर से स्वतंत्रता दिवस पर नागरिकों में देशभक्ति के प्रोत्साहित करने के लिए हर घर तिरंगा अभियान चलाया जा रहा है। पिछले साल इसी अभियान के तहत करीब सवा करोड़ तिरंगे भेजे गए थे। इस साल भी सवा करोड़ या इससे अधिक तिरंगा घर-घर पहुंचाने का लक्ष्य रखा गया है। सूरत पोस्ट ऑफिस के एसएसपीओ शिशिर कुमार ने बताया कि नागरिक घर बैठे ‘ई-पोस्ट ऑफिस डॉट जीओवी डॉट इन’ के माध्यम से भी ऑर्डर कर सकते हैं। यह अभियान स्वतंत्रता दिवस तक चलाया जाएगा। सूरत पोस्ट ऑफिस के जन सम्पर्क निरीक्षक निरज चिनाई ने बताया कि मिनिस्ट्री ऑफ टेक्सटाइल के मापदंडों के मुताबिक, तिरंगा झंडा बनाने का कार्य सूरत के टेक्सटाइल उद्योगपतियों द्वारा किया जा रहा है। वहीं, कारखाने से तिरंगा पोस्ट ऑफिसों में पहुंचाने तथा उनको अलग-अलग शहरों में ऑर्डर के मुताबिक भेजने का कार्य डाकघर के कर्मचारी कर रहे हैं।

बड़ी फर्मो से मिल रहे हैं बड़े ऑर्डर

टेक्सटाइल सिटी सूरत को तिरंगा बनाने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। फिलहाल पांडेसरा, सचिन, इच्छापोर समेत औद्योगिक क्षेत्रों में तिरंगे को तैयार किया जा रहा है। फिलहाल एक करोड़ से ज्यादा तिरंगे तैयार किए जा रहे हैं। मुम्बई की एक फर्म से छह लाख तिरंगे का ऑर्डर मिला है। वहीं उत्तरप्रदेश की एक फर्म से 15-16 लाख तिरंगे का बल्क में ऑर्डर मिला हैं।

ऐसे मंगवाएं ऑनलाइन तिरंगा

वेबसाइट पर बाय नाउ क्लिक करने पर नागरिक को अपना मोबाइल नम्बर डालना होगा। इसके बाद उनको ओटीपी भेजा जाएगा, वह सबमीट करने पर नाम, पता समेत अन्य जानकारियों को दर्ज करने का पेज खुलेगा। जानकारी भरने के बाद यूपीआई या ऑनलाइन पेमेंट के ऑप्शन पर जाकर पेमेंट कर सकते हैं।

Story Loader