12 अप्रैल 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

प्रसाद में ऐसा क्या था जो जाना पड़ गया अस्पताल

FOOD POISONING : बारडोली के धामदोड़ गांव की घटना, तबियत खराब होने पर सभी को कराया अस्पताल में भर्ती

2 min read
Google source verification

सूरत

image

Vineet Sharma

Aug 31, 2018

patrika

प्रसाद में ऐसा क्या था जो जाना पड़ गया अस्पताल

बारडोली. तहसील के धामदोड़ गांव स्थित सांई मंदिर में प्रसाद खाने के बाद करीब 60 से अधिक लोग फूड प्वाइजनिंग के शिकार हो गए। तबियत खराब होने पर लोगों को बारडोली के सरदार स्मारक, सरकारी और निजी अस्पतालों में भर्ती कराया गया, जहां चिकित्सकों ने सभी को भर्ती कर लिया।

बारडोली के धामदोड़ गांव के सांई मंदिर में गुरुवार शाम आयोजकों की ओर से श्रद्धालुओं के लिए प्रसाद में मालपुआ और दूधपाक बनाया गया था। आयोजित कार्यक्रम के बाद कई श्रद्धालुओं ने प्रसाद के रूप में मालपुआ और दूधपाक खाया। वहीं मध्यरात्रि के बाद एक-एक कर ६० से अधिक लोगों को उल्टी-दस्त की शिकायत होने पर एम्बुलेंस और निजी वाहनों में बारडोली की अलग-अलग अस्प्ताल में भर्ती किया गया। घटना की जानकारी मिलते ही स्वास्थ्य विभाग और प्रशासन भी हरकत में आ गया और उल्टी-दस्त से पीडि़त लोगों के उपचार शुरू की गई।

प्रसाद में लोगों ने खाया दूधपाक और मालपुआ

अलग-अलग गांव से फूड प्वाइजनिंग के शिकार लोगों को मध्यरात्रि से अस्पताल लाया जा रहा है। गुरुवार शाम को प्रसाद में जिन्होंने दूधपाक और मालपुआ खाया था उनको ही असर होने की पुष्टि हुई है। सरदार अस्पताल में भर्ती राहुल नामक मरीज ने बताया कि उन्होंने गुरुवार को धामदोड़ गांव स्थित सांई मंदिर में दर्शन के बाद प्रसाद खाया था। बाद में देर रात को उल्टी-दस्त होने पर उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया।

सर्वे कर किया फूड प्वाइजनिंग से पीडि़त लोगों को उपचार

घटना की जानकारी मिलने पर चिकित्सक और नर्स सहित 40 जनों की टीम तैयार कर नजदीक के अलग-अलग गांवों में भेज दिया है। टीम की ओर से गांवों में सर्वे कर फूड प्वाइजनिंग से पीडि़त लोगों को उपचार किया जाएगा। फिलहाल बारडोली के सरदार स्मारक अस्पताल में 43, सरकारी अस्पताल में 9 और एक निजी अस्पताल में 7 जनों का उपचार चल रहा है।
किशोर पानवाला, स्वास्थ्य समिति चेयरमैन, सूरत जिला पंचायत