
Surat/ संपत्ति कर नहीं भरने पर 82 संपत्तियां सील
सूरत. वित्तीय वर्ष के समापन से पहले मनपा वेरा बिल वसूली के लक्ष्य तक पहुंचने का प्रयास कर रही है। जोन स्तर पर आकारणी विभाग की ओर से बकाया वेरा बिल की वसूली को लेकर कार्रवाई शुरू की गई है। उधना- बी जोन ने बुधवार को वेरा बिल जमा नहीें कराने पर 82 संपत्तियों को सील कर दिया। वहीं, एक ही दिन में 11.72 लाख रुपए वसूलकर मनपा की तिजोरी में जमा करवाए।
मनपा की आय का सबसे बड़ा जरिया संपत्ति कर है। इसलिए मनपा वेरा बिल की वसूली पर अधिक जोर देती रही है। मनपा ने इस बार दीपावली से पहले ही वेरा बिल जारी कर दिए थे। इसके बावजूद लोग वेरा बिल की राशि जमा नहीं करवा रहे थे। अब मनपा ने सख्ती अपनाते हुए सीलिंग की कार्रवाई शुरू की है। उधना जोन ने कुल 262 संपत्तियों से बकाया वेरा बिल वसूलने के लिए बुधवार को सचिन -कनकपुर क्षेत्र में अभियान चलाया। इस दौरान कई लोगों ने बकाया राशि जमा करवा दी और कुल 11.72 लाख रुपए वसूल करने में उधना जोन के स्टाफ को कामयाबी मिली। जबकि 82 संपत्तियों को सील किया गया।
Published on:
18 Jan 2023 08:23 pm
बड़ी खबरें
View Allसूरत
गुजरात
ट्रेंडिंग
