5 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

MURDER : गे एप से संपर्क में आए प्रौढ़ को पीटा, इलाज के दौरान मौत

- वराछा पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर दो किशोरों समेत तीन जनों को किया नामजद, एक गिरफ्तार
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

सूरत

•

image

Dinesh M Trivedi

•

Updated: 9 Mar 2024, 5:49 PM IST

MURDER : गे एप से संपर्क में आए प्रौढ़ को पीटा, इलाज के दौरान मौत

MURDER : गे एप से संपर्क में आए प्रौढ़ को पीटा, इलाज के दौरान मौत

सूरत. वराछा के तीन जनों ने एक प्रौढ़ पर गे होने का आरोप लगा कर इतना पीटा की उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। सात दिन बाद वराछा पुलिस हत्या का मामला दर्ज कर तीन जनों को नामजद किया हैं।

पुलिस के मुताबिक वराछा भोलानगर सोसाइटी निवासी अर्शित सांखट व उसके दो किशोर साथियों ने मिलकर 52 वर्षीय प्रौढ़ की हत्या कर दी। तीनों ने गे कम्युनिटी की डेटिंग एप के जरिए प्रौढ़ से संपर्क किया। उन्हें 21 फरवरी को मिलने के लिए बरोड़ा प्रिस्टेज मार्केट में बुलाया।

वहां से तीनों मोटरसाइकिल पर बिठाकर उन्हें जगदीश नगर में कृष्णा स्कूल के निकट एक मकान में ले गए। वहां पहुंचने पर उन्होंने प्रौढ़ को प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। उनसे कहा इस उम्र में ऐसे शौक क्यों रखते हो? उन्हें सोशल मीडिया पर वीडियो बना कर बदनाम करने की धमकी दी।

उनका सिर दीवार पर पछाड़ा और उन्हें गिरा दिया। जेब से मोबाइल फोन और 450 रुपए निकाल लिए। उसके बाद भी लात घूंसों से बुरी तरह पीटा और फरार हो गए। प्रौढ़ के सिर में अंदरूनी चोट लग गई। परिजनों को पता चलने पर उन्होंने प्रौढ़ को अस्पताल में भर्ती करवाया।

जहां उपचार के दौरान 28 फरवरी को उनकी मौत हो गई। परिजनों की शिकायत पर गुरुवार रात पुलिस ने मामला दर्ज किया। शुक्रवार को पुलिस ने तीनों को हिरासत में ले लिया। दो किशोरों में से एक की उम्र 17 व दूसरे की 14 वर्ष हैं। पुलिस ने अर्शित को गिरफ्तार किया हैं।

बदनामी के डर से छिपाया था मामला

पुलिस ने बताया की 21 फरवरी को घटना के बाद घायल प्रौढ़ से पूछताछ की गई थी। उस दौरान उन्होंने बदनामी के डर से इसे हादसा बताया था। उन्होंने कहा था कि वे सीढ़ियों से गिर गए थे, लेकिन परिजनों को सच्चाई बताई थी। उनकी मौत होने पर परिजनों ने शिकायत दर्ज करवाई।

बड़ी खबरें

View All

सूरत

गुजरात