सूरत

Surat/ मारुति वीर जवान ट्रस्ट का सेवायज्ञ:121 शहीद जवानों के परिवारों के अकाउंट में ऑनलाइन जमा होगी सहायता राशि

16 अक्टूबर को वच्र्युअल शामिल होंगे रक्षामंत्री राजनाथ सिंह

2 min read
Oct 13, 2022
File Image

सूरत. शहीद जवानों के परिवारों की मदद के लिए शुरू किया गया सूरत की मारुति वीर जवान ट्रस्ट लगातार पांचवें वर्ष शहीद जवानों के परिवारों को सहायता राशि के चेक वितरित करने जा रहा है। 16 अक्टूर को 121 परिवारों को चेक सौंपे जाएंगे। कार्यक्रम में दिल्ली से रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह वच्र्युअल उपस्थित रहेंगे।


पांच साल पहले कथाकार मोरारी बापू की प्रेरणा से सूरत के हीरा उद्यमियों की अगुवाई में मारुति वीर जवान ट्रस्ट की स्थापना हुई थी। उस वक्त जो फंड इकठ्ठा हुआ था, ट्रस्ट ने बैंक में फिक्स डिपॉजिट करवाया है। हर साल इसका जो ब्याज मिलता है वह देश के लिए शहीद हुए जवानों के परिवारों को आर्थिक सहायता के रूप में दिया जाता है। इस बार 16 अक्टूबर को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की उपस्थिति में चेक वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। वच्र्युअली आयोजित कार्यक्रम में राजनाथ सिंह के हाथों 121 परिवारों के खातों में ढाई-ढाई लाख रुपए ऑनलाइन ट्रांसफर किए जाएंगे।


अब तक 6 करोड़ रुपए की कर चुके हैं मदद


मारुति वीर जवान ट्रस्ट पांच साल से शहीद जवानों के परिवारों को आर्थिक मदद कर रहा है। साल में एक बार कार्यक्रम का आयोजन कर परिवारों को चेक दिए जाते हैं। ट्रस्ट ने शहीद जवानों के परिजनों को अब तक छह करोड़ रुपए की मदद दी है।

समाज के स्थाई कार्यालय शुरू होने पर व्यक्त की खुशी


वापी. चार रास्ता स्थित अमीधारा कॉम्प्लेक्स में वापी ब्राह्मण सेवा समिति के स्थाई कार्यालय का रविवार को उद्घाटन किया गया। इस मौके पर वापी, दमण और सिलवासा से आए ब्राह्मण समाज के गणमान्य मौजूद रहे। समाज के लोगों ने बताया कि ब्राह्मण सेवा समिति वापी में कई साल से कार्यरत है। लेकिन इसका स्थाई कार्यालय न होने पर समाज की मीटिंग के लिए अलग अलग जगहों पर व्यवस्था करनी पड़ती थी। इस वजह से कई जरूरी कार्यों को लेकर दिक्कत आती थी। लेकिन अब स्थाई कार्यालय खुल जाने से समाज से जुड़े विषयों को लेकर मीटिंग सुचारू रूप से होगी। इस मौके पर ब्राह्मण सेवा समिति के अध्यक्ष ओपी मिश्रा, ट्रस्टी आरपी दुबे, उपेन्द्रनाथ पांडेय, रमेश उपाध्याय, सिलवासा ब्राह्मण सेवा समिति अध्यक्ष विमलेश तिवारी, दमण ब्राह्मण सेवा समिति अध्यक्ष एसके शुक्ला, उत्तर भारतीय सेवा ट्रस्ट अध्यक्ष पप्पू तिवारी, भाजपा भाषा भाषी सेल संयोजक आशुतोष मिश्रा, सहसंयोजक रतिकांत तिवारी, मुन्ना तिवारी, एडवोकेट रविन्द्र नाथ पांडेय सहित समाज के लोग बड़ी संख्या में उपस्थित हुए। इस अवसर पर सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया गया।

Published on:
13 Oct 2022 12:08 pm
Also Read
View All

अगली खबर