सूरत

अजय तोमर होंगे सूरत के नए पुलिस आयुक्त

IPS TRANSFER IN GUJARAT 2020- गांधीनगर से जारी हुए तबादलों के आदेश में सूरत समेत दक्षिण गुजरात के कई अधिकारी बदले Several officials of South Gujarat including Surat changed in the order of transfers issued from Gandhinagar

less than 1 minute read
Aug 03, 2020
अजय तोमर होंगे सूरत के नए पुलिस आयुक्त


सूरत. गांधीनगर से शनिवार देर रात कई आइपीएस अधिकारियों के तबादले का आदेश जारी हुआ। जिसमें आइपीएस अधिकारी अजय तोमर को सूरत का नया पुलिस आयुक्त बनाया गया हैं। वहीं सूरत के पुलिस आयुक्त राजेन्द्र ब्रह्मभट्ट को वडोदरा में स्थानान्तरित किया गया है।

अजय तोमर 1989 हरियाणा बैच के आइपीएस अधिकारी हैं। वे अहमदाबाद में विशेष पुलिस आयुक्त (क्राइम) के महत्तपूर्ण पद पर सेवारत थे। वहीं सूरत में डीसीपी स्पेशल ब्रांच चिंतन तरैया की जगह एसआरपी ग्रेड-7 के कमांडेंट जसु देसाई को नियुक्त किया गया हैं। तरैया को मुख्यमंत्री सुरक्षा गांधीनगर स्थानान्तरित किया गया हैं।

सूरत के अतिरिक्त पुलिस आयुक्त (ट्रैफिक एण्ड क्राइम) एचआर मूलियान को सूरत के ही सेक्टर-२ में संयुक्त पुलिस आयुक्त नियुक्त किया गया है। उनकी जगह जामनगर के अधिक्षक शरद सिंघल को पदोन्नत कर नियुक्त किया गया हैं। अहमदाबाद के पुलिस उपायुक्त वीएल मल पदोन्नती के साथ सूरत सेक्टर-१ में संयुक्त पुलिस आयुक्त बनाया गया हैं। वहीं सेक्टर-२ के अतिरिक्त पुलिस आयुक्त बीआर पांडोर को पदोन्नत कर डीआइजी पुलिस ट्रैनिंग जूनागढ़ भेजा गया हैं। जोन-१ पुलिस आयुक्त आरपी बारोट को महिसागर स्थानान्तरित किया गया हैं उनकी जगह पुलिस मुख्यालय के एस.वी.परमार को नियुक्त किया गया हैं।

सूरत ग्रामिण पुलिस अधिक्षक एएम मुनिया को अहमदाबाद भेजा गया हैं व उनकी जगह महिसागर की उषा राड़ा को नियुक्त किया गया है। गांधीनगर डीजी ऑफिस में तैनात सुजाता मजमूदार को तापी जिला पुलिस अधिक्षक नियुक्त किया गया हैं।

अहमदाबाद साइबर क्राइम के अधीक्षक राजेन्द्रसिंह झाला को वलसाड़ पुलिस आयुक्त नियुक्त किया गया हैं। वलसाड़ के सुनील जोशी को देवभूमि द्वारिका भेजा गया है।

Published on:
03 Aug 2020 10:25 am
Also Read
View All

अगली खबर