
SURAT VIDEO NEWS: ब्याजखोरों पर गाज :10 दिनों में 111 को पकड़ा
सूरत. गृह राज्यमंत्री हर्ष संघवी के आदेश पर पुलिस ने ब्याजखोरों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 10 दिनों के दौरान कुल 103 मामले दर्ज किए हैं। पुलिस ने इन मामलों में कुल 111 आरोपियों को गिरफ्तार किया हैं, जबकि फरार 23 की तलाश जारी हैं।
मंगलवार को इस संबंध में जानकारी देते हुए शहर पुलिस आयुक्त अजय तोमर ने बताया कि पुलिस की यह स्पेशल ड्राइव 31 जनवरी तक जारी रहेगी। उन्होंने बताया कि बिना लाईसेंस के अवैध रूप से फाईनेंस का कारोबार करने वाले इन लोगों से नागरिक त्रस्त हंै।
ये लोग लोगों की मजबूरी का फायदा उठा कर उन्हें अपने चक्रवृद्धी ब्याज के चक्रव्यूह में फंसाते हैं। उनसे मासिक 4 से 15 प्रतिशत तक ब्याज वसूलते हैं। जमानत के तौर पर पीडि़तों से उनकी संपति, जेवर, वाहन पहले ही गिरवी रखवा लेते है। उनसे प्रमोसरी नोट व कोरे चेक भी लिखवा लेते है। फिर उन्हें विभिन्न तरह से अपमानित कर प्रताडि़त करते है।
ऐसे में पीडि़त परिवार को खुद को हर तरह से लाचार महसूस करते है और कुछ मामलों में तो ये लोग पीडि़त की आत्महत्या का कारण भी बन जाते हैं। गौरतलब हैं कि ब्याजखोरों के दूषण को खत्म करने के लिए पूरे राज्य में पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी के समय में भी विशेष अभियान शुरू किया गया था। जिसे एक बार फिर से गति दी जा रही हैं। पुलिस लोगों के बीच जाकर शिकायतें दर्ज कर रही हैं तथा दोषियों पर कार्रवाई कर रही है।
एक ही दिन में 30 मामले दर्ज
जोन-5 पुलिस उपायुक्त हर्षद मेहता के निर्देश पर पुलिस ने अडाजण, पाल, रांदेर, जहांगीरपुरा, अमरोली व उत्राण थानों में एक ही दिन में कुल 30 मामले दर्ज किए हैं। जिनमें से 21 मामले में बिना लाइसेंस के फाइनेंस करने से जुड़े हैं।
इन मामलों में पुलिस ने बड़ी संख्या में पीडि़तों के संपति के गिरवी रखे दस्तावेज, लेनदेन से जुड़ी डायरियां, खाता-बही, प्रोमेसरी नोट व पांच मोबाइल फोन जब्त किए है। कुल 27 आरोपियों को गिरफ्तार कर उनसे पूछताछ शुरू की हैं।
गत वर्ष 73 को पकड़ा थायहां उल्लेखनीय है कि वर्ष 2022 में भी पुलिस ने बिना लाइसेंस के अवैध रूप से फाइनेंस का कारोबार करने वाले 73 आरोपियों को गिरफ्तार कर कार्रवाई की थी। पुलिस ने 31 दिसम्बर तक पीडि़तों की शिकायतों के आधार पर कुल 53 मामले दर्ज किए थे।
-----------------
Published on:
10 Jan 2023 09:54 pm
बड़ी खबरें
View Allसूरत
गुजरात
ट्रेंडिंग
