2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बुलेट ट्रेन परियोजना में मोहर नदी पर पुल बनकर तैयार

मुम्बई-अहमदाबाद हाई स्पीड रेल (एमएएचएसआर) कॉरिडोर पर आणंद और अहमदाबाद के बीच मोहर नदी पर ब्रिज का निर्माण पूरा हो गया है। अहमदाबाद और आणंद के बीच खेड़ा जिले में ही स्थित है मोहर नदी। एमएएचएसआर कॉरिडोर पर कुल 24 नदी पुल बनेंगे।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

सूरत

•

image

Sanjeev Kumar Singh

•

Updated: 6 Mar 2024, 9:47 PM IST

बुलेट ट्रेन परियोजना में मोहर नदी पर पुल बनकर तैयार

बुलेट ट्रेन परियोजना में मोहर नदी पर पुल बनकर तैयार

रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव ने मंगलवार को सोशल मीडिया पर मोहर नदी पर पुल तैयार होने की जानकारी साझा की है। दक्षिण गुजरात में पहले ही छह नदियों पर हाई स्पीड रेल ब्रिज का कार्य पूरा किया जा चुका है। बुलेट ट्रेन परियोजना में गुजरात और महाराष्ट्र में कुल 24 नदी पुल बनाए जाने हैं।

एनएचएसआरसीएल के अधिकारियों ने बताया कि मुम्बई-अहमदाबाद हाई स्पीड रेलवे कॉरिडोर के 508 किलोमीटर में एक और अहम पड़ाव पार कर लिया गया है। हाई स्पीड रेल कॉरिडोर में मोहर नदी पर ब्रिज बनाने का काम पूरा कर लिया गया है। बुलेट ट्रेन परियोजना का काम बड़ी तेजी के साथ गुजरात में किया जा रहा है। अब तक 143 किलोमीटर से ज्यादा गर्डर लॉन्च किए जा चुके हैं और 289 किमी पियर कास्टिंग का कार्य पूरा हो चुका है। वहीं, गुजरात के वलसाड में जारोली गांव के पास स्थित 350 मीटर लंबी और 12.6 मीटर व्यास वाली पहली पहाड़ी सुरंग को पूरा करके एक बहुत ही महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की गई है। जबकि एमएएचएसआर कॉरिडोर पर कुल 24 नदी पुलों में से सात नदियों पर पुल का काम पूरा हो चुका है। इसमें वलसाड जिले की पार, औरंगा नदी, नवसारी जिले की पूर्णा, मिंढोला, अंबिका, वेंगानिया नदी और खेड़ा जिले की मोहर नदी शामिल हैं।

रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव ने मंगलवार को एमएएचएसआर पर खेड़ा जिले की मोहर नदी के पूरा होने की जानकारी सोशल मीडिया पर साझा की है। गौरतलब है कि, गुजरात और महाराष्ट्र में कुल 24 नदी पुल बनाए जाने हैं। इसमें गुजरात में 20 और महाराष्ट्र में 4 नदी पुल शामिल हैं। गुजरात में सबसे लंबा नदी पुल नर्मदा नदी पर 1.2 किमी का बनाया जा रहा है। और महाराष्ट्र में सबसे लंबा पुल वैतरणा नदी पर 2.28 किमी का बनाया जाएगा।

मोहर रिवर ब्रिज

- ब्रिज की लंबाई 160 मीटर

- पियर्स की ऊंचाई - 9.9 मीटर से 15.7 मीटर

- 3.5 मीटर व 4 मीटर व्यास के 05 गोलाकार पिलर

- पुल 4 फुल स्पैन बॉक्स गर्डर्स (40 मीटर प्रत्येक) से किया तैयार

- आणंद और अहमदाबाद बुलेट ट्रेन स्टेशन के बीच है पुल

बड़ी खबरें

View All

सूरत

गुजरात