
आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने किया लिम्बायत थाने का घेराव
सूरत. हीरे चुराने का आरोप लगा कर कर्मचारी के साथ डंडों से मारपीट करने और फिर मैं चोर हूं लिखी तख्ती पकड़ा कर अपमानित करने के मामले में कोर्ट के आदेश के बाद वराछा पुलिस ने किरण एक्सपोर्ट के मालिक वल्लभ लाखाणी व उसके दो भतीजों समेत 16 के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू की है।
पुलिस के मुताबिक शहर की बड़ी हीरा फर्म किरण एक्सपोर्ट के मालिक वल्लभ लाखाणी, वरुण लाखानी, आशीष लाखानी, जीतूभाई मिया, जीतेशभाई झड़फिया,परेशभाई गजेरा, भार्दीक कलाठिया, अश्विन इटालिया, राजेंद्र अकोलिया, जयदीप भीमाणी, कार्तिक सोजित्रा, अरविंद बेलडिया, हरीश झालीला, विजय कानाणी, सावलिया मनोज समेत कुल सोलह जनों ने सरथाणा सेलिब्रेशन होम्स निवासी जिग्नेश काकडिया के साथ मारपीट की।
वराछा उमियाधाम के निकट स्थित किरण एक्सपोर्ट में काम करने वाले जिग्नेश से गत वर्ष दीपावली के दौरान 20 नवम्बर को भूल हो गई थी। काम करते समय 22 कैरेट हीरों का एक पैकेट उनके जेब में रह गया था। छुट्टी होने पर वे पैकेट गलती से घर ले आए थे। बाद में इस बारे में पता चलने पर उन्होने पैकेट कार्यालय में वल्लभ लाखाणी को लौटा था। उस समय तो वल्लभ लाखाणी ने उनसे कुछ नहीं कहा। लेकिन दीपावली के बाद उन्होंने जिग्नेश को अपने केबिन में बुलाया।
फिर अन्य आरोपियों के साथ मिल कर प्लास्टिक के डंडों से बेरहमी से पीटा और प्रताडि़त किया। फिर छुट्टी होने के समय ‘मैं चोर हूं’ लिखी तख्ती पकड़ा कर मेन गेट पर खड़ा कर दिया। कंपनी के सभी कर्मचारियों के बीच अपमानित किया। इस घटना को लेकर जिग्नेश और उसकी पत्नी ने वराछा पुलिस थाने में शिकायत दी लेकिन इस पर कोई कार्रवाई नहीं हुई। उन्होंने इस संबंध में शहर पुलिस आयुक्त कार्यालय में भी शिकायत की लेकिन वहां भी कोई सुुनवाई नहीं हुई।
इस पर जिग्नेश की पत्नी नैना ने कोर्ट में याचिका दायर कर न्याय के लिए गुहार लगाई। कोर्ट ने याचिका पर विचार कर वराछा पुलिस को इस संबंध में मामला दर्ज कर कार्रवाई का आदेश दिया है। इस पर वराछा पुलिस ने गुरुवार रात मामला दर्ज किया है।
--------------------------
Published on:
27 Mar 2022 09:03 pm

बड़ी खबरें
View Allसूरत
गुजरात
ट्रेंडिंग
