24 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

CBSE EXAM 2018 : फिर परीक्षा के फैसले से तनाव

सीबीएसई पेपर लीक प्रकरण : 12वीं अर्थशास्त्र और 10वीं गणित के विद्यार्थियों के साथ अभिभावक भी परेशान
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

सूरत

•

image

Divyesh Kumar Sondarva

•

Updated: 31 Mar 2018, 8:33 PM IST

surat photo

सूरत.केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) की 12वीं के अर्थशास्त्र और 10वीं में गणित का पेपर लीक होने के मामले के बाद इनकी परीक्षा दोबारा कराने के फैसले ने कई विद्यार्थी और अभिभावक तनाव में हैं। परीक्षाएं पूरी होने के बाद राहत महसूस कर रहे विद्यार्थी फिर परीक्षा की तैयारियों में जुट गए हैं। अगला पेपर कैसा होगा, यह विद्यार्थियों के तनाव का मुख्य कारण है।
देशभर में 10वीं और 12वीं सीबीएसई की परीक्षाएं 5 मार्च से शुरू हुई थीं। 26 मार्च को 12वीं के विद्यार्थियों का अर्थशास्त्र और 28 मार्च को 10वीं के विद्यार्र्थियों का गणित का पेपर हुआ था। दोनों कठिन पेपर माने जाते हैं। पेपर पूर्ण होने के बाद विद्यार्थियों और अभिभावकों ने राहत की सांस ली थी, लेकिन बुधवार को सोशल मीडिया पर पेपर वायरल होने की शिकायत मिली। इसके बाद एमएचआरडी विभाग के साथ प्रधानमंत्री कार्यालय भी हरकत में आ गया। एमएचआरडी ने दोनों परीक्षाएं रद्द कर पुन: परीक्षा की घोषणा कर दी। इससे 10वीं और 12वीं के विद्यार्थी फिर तनाव में हैं। अभिभावक भी परेशान हैं। अभिभावकों और विद्यार्थियों का कहना है कि इतनी बड़ी परीक्षा में ऐसी लापरवाही चिंता की बात है। लाखों विद्यार्थी परीक्षा में बैठते हैं, उन सबकी क्या गलती है? जिसका पेपर अच्छा हुआ होगा, उसका पेपर अब खराब गया तो कौन जिम्मेदार होगा?

अच्छा गया था पेपर
पुन: परीक्षा के फैसले से विद्यार्थी तनाव में हैं। जिनका पेपर अच्छा गया, वह ज्यादा तनाव में हैं। मेरी बेटी का पेपर अच्छा गया था। अब पेपर अच्छा नहीं हुआ तो उसका तनाव बढ़ सकता है।
प्रत्युश बाबू, अभिभावक

परेशानी में डाला
अर्थशास्त्र का पेपर बहुत अच्छा गया था। एनसीइआरटी की किताब से सवाल पूछे गए थे। उम्मीद थी कि अच्छे अंक आएंगे। अब पुन: पेपर कैसा होगा, यह सवाल परेशान किए जा रहा है। पेपर अच्छा नहीं गया तो इसका असर परिणाम पर पड़ेगा।
पायू भारद्वाज, छात्रा, 12वीं कक्षा

परिवार डिस्टर्ब
बेटा 10वीं में है। गणित के पेपर को लेकर विद्यार्थी तनाव में रहते हैं। बेटे का अंतिम पेपर था। सूरत से बाहर जाने का प्लान बना लिया था। पेपर दोबारा होगा, यह जानकर पूरा परिवार डिस्टर्ब हो गया।
प्रताप मीणा, अभिभावक

अच्छा नहीं हुआ
गणित का पेपर काफी अच्छा गया था। यह अच्छा नहीं हुआ कि यह पेपर फिर देना पड़ेगा। जब तक इसकी परीक्षा नहीं होगी, तनाव बना रहेगा। फिर से पढ़ाई शुरू कर दी है।
देवव्रत सिंह, छात्र, 10वीं कक्षा

चिंता की बात
बोर्ड के विद्यार्थी प्लान बनाकर परीक्षा की तैयारी करते हैं। पुन: परीक्षा विद्यार्थियों के मानसिक संतुलन पर असर करती है। सीबीएसई रेप्युटेड बोर्ड है। इसके पेपर लीक होना चिंता की बात है।
चिरंजीतसिंह पन्नो, प्राचार्य, ताप्ती वेली स्कूल

नहीं होना चाहिए था
बेटी ने बताया कि 12वीं अर्थशास्त्र का पेपर अच्छा रहा। अब पता चला है कि पेपर फिर से होगा। ऐसा नहीं होना चाहिए था। पुन: परीक्षा में अंक कम आए तो विद्यार्थी डिप्रेशन का शिकार होगा।
तेजस गांधी, अभिभावक

बढ़ गई टेंशन
पेपर अच्छा था, अच्छे अंक की उम्मीद थी। वापस परीक्षा से टेंशन यह है कि पेपर कैसा होगा। कम अंक आए तो दिक्कत बढ़ेगी।
नैवेधी गांधी, छात्रा 12वीं कक्षा

सभी पर असर
पुन: परीक्षा के फैसले का असर विद्यार्थियों और अभिभावकों पर पड़ा है। सभी तनाव में हैं। दोनों पेपर कठिन माने जाते हैं।
डेविड सोलंकी, प्राचार्य, रायन इंटरनेशन स्कूल

बड़ी खबरें

View All

सूरत

गुजरात

ट्रेंडिंग