- पश्चिम रेलवे ने 5 अक्टूबर से समय में किया आंशिक फेरबदल
मुंबई सेंट्रल-गांधीनगर केपिटल वंदे भारत सुपरफास्ट एक्सप्रेस के समय में 5 अक्टूबर से आंशिक बदलाव किया गया है। पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी सुमित ठाकुर ने बताया कि ट्रेन संख्या 20901 मुंबई सेंट्रल-गांधीनगर केपिटल वंदे भारत सुपरफास्ट एक्सप्रेस वडोदरा स्टेशन पर 10.20/10.25 बजे के बजाय 10.10/10.15 बजे, अहमदाबाद स्टेशन पर 11.35/11.40 बजे के बजाय 11.25/11.30 बजे पहुंचेगी। ट्रेन गांधीनगर केपिटल स्टेशन पर 12.30 बजे के मौजूदा समय के बजाय 12.25 बजे पहुंचेगी। इसी तरह वापसी में ट्रेन संख्या 20902 गांधीनगर केपिटल-मुंबई सेंट्रल वंदे भारत सुपरफास्ट एक्सप्रेस का अहमदाबाद स्टेशन पर दोपहर 2.40/2.50 बजे के बजाय दोपहर 2.45/3.00 बजे, वडोदरा स्टेशन पर शाम 4.00/4.05 बजे के बजाय 15.50/15.55 बजे, सूरत स्टेशन पर शाम 5.40/5.43 बजे के बजाय 5.23/5.25 बजे पहुंचेगी। मुंबई सेंट्रल स्टेशन पर रात 8.35 बजे के मौजूदा समय के बजाय 8.15 बजे पहुंचेगी।
यह ट्रेन यात्रियों को विश्व स्तरीय आराम और सुविधाएं उपलब्ध करवाएगी। पूरी तरह से ट्रेन वातानुकूलित वंदे भारत में कई आधुनिक विशेषताएं हैं, जैसे स्लाइडिंग दरवाजे, व्यक्तिगत रीडिंग लाइट, मोबाइल चार्जिंग पॉइंट, अटेंडेंट कॉल बटन, बायो-टॉयलेट, स्वचालित प्रवेश और निकास द्वार, सीसीटीवी कैमरे, रिक्लाइनिंग सुविधा, आरामदायक सीटें आदि।
वलसाड-वडोदरा पैसेंजर को अंचेली पर ठहराव
पश्चिम रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए ट्रेन संख्या 09161/09162 वलसाड-वडोदरा पैसेंजर स्पेशल ट्रेन को नवसारी के पास अंचेली स्टेशन पर छह महीने की अवधि के लिए प्रयोगात्मक तौर पर अतिरिक्त ठहराव देने का निर्णय किया है। रेलवे ने बताया कि ट्रेन संख्या 09161 वलसाड-वडोदरा पैसेंजर स्पेशल ट्रेन 5 अक्टूबर से सुबह 6.37 बजे अंचेली पहुंचेगी और 6.39 बजे रवाना होगी। इसी प्रकार, 4 अक्टूबर, 2022 से ट्रेन संख्या 09162 वडोदरा-वलसाड पैसेंजर स्पेशल ट्रेन शाम 7.49 बजे अंचेली पहुंचकर 7.50 बजे रवाना होगी।