सूरत

ज्वैलर्स की आंखों में मिर्च झोंक पर जेवर ले भागा

- ज्वैलर्स ने पीछा कर अपने जेवर तो बचा लिए लेकिन लुटेरा भाग निकला- खरीददारी के बहाने मीठीखाड़ी इलाके की दुकान में घुसा था आरोपी युवक

less than 1 minute read
Oct 26, 2021
ज्वैलर्स की आंखों में मिर्च झोंक पर जेवर ले भागा

सूरत. बाजरों में खरीददारी की रौनक के बीच चोर लुटेरें भी सक्रिय हो गए है। लिम्बायत थानाक्षेत्र के मीठीखाड़ी इलाकी की एक ज्वैलरी शॉप में खरीददारी के बहाने घुसे युवक ने दुकानदार की आंखों में मिर्च पाउडर झोंक जेवर लूट लिए। लेकिन दुकानदार ने उसका पीछा कर अपने जेवर तो बचा लिए लेकिन लुटेरा भाग निकला।

इस घटना के सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया मेें वायरल हुआ है। सूत्रों के मुताबिक यह वारदात मीठीखाड़ी स्थित एबी ज्वैलर्स नाम की दुकान में हुई। पुष्य-नक्षत्र पर होने वाली खरीददारी के लिए ज्वैलर्स ने विशेष तैयारियां की थी। इस बीच दोपहर बाद एक युवक दुकान पर आया। उसने जेवर दिखाने के लिए कहा।

दुकानदार उसे जेवर दिखा रहा था। इस बीच युवक ने अचानक लालमिर्च पाउडर निकाला और दुकानदार ीक आंखों में झोंक दिया। वह दुकानदार के हाथ से जेवर का बॉक्स छीन कर भाग निकला। दुकानदार भी तुंरत काउन्टर से कूंदा और चोर चोर चिल्लाते हुए उसके पीछे भागा।

दुकानदार ने हिम्मत दिखाते हुए युवक को पकडऩे की कोशिश की तो उसने जेवर का डिब्बा फेंक दिया और भाग निकला। दुकानदार को अपने जेवर तो मिल गए लेकिन आरोपी युवक बच निकाला।


कार्रवाई में ढिलाई, वायरल हुए सीसीटीवी फुटेज

सूत्रों का कहना हैं कि इस घटना को लिम्बायत पुलिस द्वारा गंभीरता से नहीं लिया जा रहा है तथा जांच में भी ढिलाई बरती जा रही है। लिम्बायत पुलिस से संपर्क कर घटना को लेकर दर्ज प्राथमिकी की जानकारी मांगी गई। पुलिस ने वारदात की तो पुष्टी की लेकिन उससे संबंधित जानकारी नहीं उपलब्ध करवाई।


इनका कहना

सोमवार शाम को लूट नहीं लूट की कोशिश हुई थी। इस संबंध में शिकायत ली गई है। फिलहाल मैं बाहर हूं इसलिए पूरा विवरण तो मेरे पास नहीं है। आरोपी फरार है उसकी तलाश की जा रही है।
- एचबी झाला (थानाप्रभारी, लिम्बायत)
-------------------------

Published on:
26 Oct 2021 09:40 pm
Also Read
View All

अगली खबर