3 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

donations : मंडप लगा कर श्रीराम जन्म-भूमि तीर्थ क्षेत्र के नाम पर अवैध चंदा वसूली

- विश्व हिन्दू परिषद के जैसी फर्जी रसीदें देकर रुपए लेने वाला एक गिरफ्तार- One arrested for taking money by giving fake receipts of Vishwa Hindu Parishad

2 min read
Google source verification
donations : मंडप लगा कर श्रीराम जन्म-भूमि तीर्थ क्षेत्र के नाम पर अवैध चंदा वसूली

donations : मंडप लगा कर श्रीराम जन्म-भूमि तीर्थ क्षेत्र के नाम पर अवैध चंदा वसूली

सूरत. अयोध्या में निर्माणाधीन श्रीराम जन्म-भूमि मंदिर तीर्थ क्षेत्र के लिए फर्जी रसीदें देकर अवैध रूप से चंदा वसूलने का मामला सामने आया है। इस संबंध में विहीप कार्यकर्ता की शिकायत के आधार पर पुलिस ने कापोद्रा क्षेत्र से एक युवक को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से फर्जी कूपन व रसीदें भी जब्त की है।

पुलिस के मुताबिक कापोद्रा कल्याण कुटीर सोसायटी निवासी आरोपी अमित उर्फ राहुल पांडे (30) श्रीराम जन्म-भूमि तीर्थ क्षेत्र के लिए विश्व हिन्दु परिषद के नाम से अवैध रूप से चंदा वसूल रहा था। मकर संक्राति के दिन कापोद्रा चीकूवाड़ी कल्याणकुटीर सोसायटी में सडक़ पर उसने मंडप लगाया था। जिसमें राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के बैनर व पोस्टर लगाए थे।

वह लोगों को चंदा लेकर उन्हें विश्व हिन्दु परिषद के जैसे ही 10, 100 व 1000 रुपए के कूपन व रसीदें दे रहा था। जबकि न तो वह विश्व हिन्दु परिषद का कार्यकर्ता था और न ही उसे संगठन द्वारा यह काम सौंपा गया था। इस बारे में विश्व हिन्दु परिषद के कार्यकर्ता सरथाणा जकातनाका लक्ष्मीनगर सोसायटी निवासी कमलेश कयाड़ा को अन्य कार्यकर्ताओं से सूचना मिलने वह मौके पर पुहंचे।

उन्होंने कापोद्रा पुलिस को खबर की। पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने हूबहू विश्व हिन्दू परिषद जैसे ही तैयार किए गए फर्जी कूपन व रसीदें जब्त कर ली। सीरीयल नम्बर नहीं थे। पुलिस ने धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर अमित को गिरफ्तार कर लिया।

ठग पहले ही सक्रिय हो गए

यहां उल्लेखनीय है कि विश्व हिन्दु परिषद द्वारा अयोद्या स्थित श्रीराम जन्म-भूमि तीर्थ क्षेत्र के लिए ट्रस्ट की ओर से चंदा एकत्र करने का कार्य 15 जनवरी 2021 से शुरु किया गया है जो 31 जनवरी 2021 तक चलेगा। लेकिन यह कार्य शुरु होने से एक दिन पहले ही शहर में ठगों ने मंडप लगा कर चंदा एकत्र करना शुरू कर दिया।

Story Loader