surat news : birthday party on road with sword and firing - सरे आम सडक़ पर हुए इस दुस्साहस का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल होने पर सूरत पुलिस हरकत में आई - Cut the cake with sword and celebrate the birthday by firing in surat - Surat police came into action after this adventurous video on the entire common road went viral on social media
सूरत. खुले आम सडक़ पर तलवार से केक काटने और हवा में तीन राउन्ड फायरिंग कर बर्थ डे मनाने का वीडियो सोशल मीडिया में हुआ है। शहर में जंगलराज सा माहोल प्रतीत करवाता यह वीडियो सामने आने पर बुधवार देर रात उमरा पुलिस ने एक जनें को नामजद कर १०-१२ जनों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू की है। जानकारी के अनुसार दो दिन पूर्व सोशल मीडिया में एक खुले आम सडक़ पर बर्थ डे मनाने का एक वीडियो वायरल हुआ था। जिसमें बर्थ डे केक पर प्रधान नाम लिखा हुआ था।
एक युवक तलवार से केक काटता हुआ नजर आ रहा है तथा उसके साथ दस-बारह अन्य युवक हवा में तीन राउन्ड फायरिंग कर बर्थ डे की खुशी मनाते हुए नजर आ रहे थे। वायरल वीडियो सूरत शहर का होने तथा शुरू में अडाजण का होने की चर्चा चल रही थी। लेकिन पुलिस ने इसकी पड़ताल के बाद वीडियो अणुव्रत द्वार के सामने डीजी गोयन्का स्कूल की ओर जाने वाले केनाल रोड का होने का दावा किया है। पुलिस ने वीडियो में नजर आ रहे एक युवक को अनिस मामा के रूप में नामजद किया है तथा उसके १०-१२ साथियों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा ३०८,३३६,११४, आम्र्स एक्ट २५(1), जीपी एक्ट १३५ के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
यहां उल्लेखनीय है कि इससे पूर्व भी अडाजण क्षेत्र में इसी तरह से सडक़ के बीचों बीच बर्थ डे मनाने का एक वीडियो वायरल हुआ था। उसमें भी समाजकंटक तलवार से बर्थ डे केक काटते हुए नजर आ रहे थे। उस वीडियो के सामने आने पर पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई भी की थी।