3 जून 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

पांच सौ ग्राम सोने के लिए भी लोन देने की मांग

अब तक कम से कम 1 किलो सोने के लिए लोन देने का नियम है

less than 1 minute read
Google source verification
file

पांच सौ ग्राम सोने के लिए भी लोन देने की मांग

सूरत
स्टैट बैंक ऑफ इंडिया ने गुरूवार से ज्वैलर्स को लोन पर सोना देने की शुरूआत की है। राज्यभर में सूरत में से इसकी शुरूआत की गई है। इस मौके पर जेम्स एंड ज्वैलरी काउंसिल ने पांच सौ ग्राम सोना खरीदने के लिए भी टर्म लोने देने की मांग की। अब तक कम से कम 1 किलो सोने के लिए लोन देने का नियम है।
मिली जानकारी के अनुसार जैम्स एंड ज्वैलरी एक्सपोर्ट प्रमोशन काउंसिल और सूरत डायमंड एसोसिएशन लंबे समय से बैंको से गोल्ड लोन के लिए मांग कर रहे थे। इसे ध्यान में रखते हुए केन्द्र सरकार ने स्टैट बैंक ऑफ इंडिया को एजेंसी के तौर पर नियुक्त कर यह जिम्मेदारी दी थी। गुरुवार से बैंक ने गोल्ड लोन देना शुरू किया है। नानपुरा की चौकबाजार शाखा में इसके शुभारंभ के दौरान एसबीआई के चीफ जनरल मैनेजर संजय श्रीवास्तव से जैम्स एंड ज्वैलरी काउंसिल के रीजनल मेम्बर नैनेश पच्चीगर ने कम से कम एक किलोग्राम पर लोन के स्थान पर पांच सौ ग्राम सोने के लिए भी लोन देने की मांग की।