26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कड़ोदरा में अतिक्रमण हटाया

चार दिन पूर्व नोटिस देकर अवैध कब्जा हटाने की सूचना दी थी
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

सूरत

•

image

Vineet Sharma

•

Updated: 8 Aug 2018, 9:43 PM IST

patrika

कड़ोदरा में अतिक्रमण हटाया

बारडोली. कड़ोदरा नगरपालिका की ओर से बुधवार को मेगा डिमोलिशन अभियान के तहत शहर में 150 से ज्यादा दुकानें और 400 से ज्यादा लारी-गल्ला संचालकों का अतिक्रमण दूर किया।

कड़ोदरा में कृष्णा नगर के पास नहर के रास्ते पर दुकानदारों और लारी-गल्ले वालों ने बरसों से अतिक्रमण कर रखा है। इस कारण नहर के आसपास गंदगी के साथ ही ट्रैफिक समस्या भी आम है। साथ ही कई बार बार लोगों के बीच विवाद की स्थिति भी बनती है। इस अतिक्रमण को हटाने के लिए कड़ोदरा नगरपालिका प्रशासन ने चार दिन पूर्व दुकानदारो और लारी-गल्ले वालों को नोटिस देकर अवैध कब्जा हटाने की सूचना दी थी।

इसके बावजूद ज़्यादातर दुकानदारों ने अतिक्रमण नहीं हटाया तो पालिका टीम ने पुलिस सुरक्षा के बीच बुधवार को डिमोलिशन का काम शुरू किया। 150 से अधिक दुकानें और 400 से अधिक लारी गल्ला के खिलाफ कार्रवाई करते हुए अतिक्रमण हटाया गया। इस दौरान दुकानदारों ने भाजपा पदाधिकारियों पर जगह का किराया वसूलने का आरोप भी लगाया। अतिक्रमण दूर होने से कृष्णा नगर से नवदुर्गा सोसाइटी तक का रास्ता खुला हो गया।

नानीबाई रो मायरो 15 अगस्त को

सूरत. एक दिवसीय नानीबाई रो मायरो का आयोजन स्वतंत्रता दिवस के मौके पर 15 अगस्त को अग्रवाल एस्टेट एजेंसी और क्रिषराज रिसॉर्ट के संयुक्त उपक्रम में किया जाएगा। आयोजक बजरंगलाल अग्रवाल और आशीष अग्रवाल ने बताया कि कार्यक्रम उधना-मगदल्ला रोड पर वीर नर्मद दक्षिण गुजरात विश्वविद्यालय के कन्वेंशन हॉल में 15 अगस्त की शाम छह बजे शुरू होगा और रात नौ बजे तक चलेगा। सूरत शहर में इस तरह का आयोजन पहली बार किया जाएगा। ध्वनि और आधुनिक तकनीक के माध्यम से राजस्थानी कलाकार राजेश प्रभाकर मंडलोई के निर्देशन में करीब 30 कलाकारों की टीम नानीबाई रो मायरो की प्रस्तुति देगी। इसमें बैलगाड़ी में सवार नरसी मेहता की भजन मंडली, गाड़ी को ठीक करता किशना खाती और अपनी सभी पटरानियों के साथ रथ में सवार होकर अंजार जाते भगवान कृष्ण के दृश्य शामिल होंगे। नानीबाई को चुनरी ओढ़ाकर भात की रस्म पूरी करने के दृश्य भी नृत्य नाटिका में शामिल रहेंगे।

बड़ी खबरें

View All

सूरत

गुजरात

ट्रेंडिंग