
DENA BANK: संघ प्रदेश की लीड बैंक रही बंद, ग्राहक दिनभर होते रहे परेशान
सिलवासा. संघ प्रदेश दादरा नगर हवेली में मंगलवार को लीड देना बैंक की सभी शाखाओं पर ताले लटके रहे। बैंक बंद रहने से ग्राहक परेशान दिखे। हालांकि मुख्य ब्रांच के परिसरमें बाहर दो टेबल लगाकर छोटे लेन-देन वालों का कामकाज होता रहा।
जानकारी के अनुसार बैंकों के विलय के खिलाफ ऑल इंडिया बैंक एम्पलॉइज एसोसिएशन व बैंक एम्पलॉइज फैडरेशन ऑफ इंडिया द्वारा एक दिवसीय हड़ताल में मंगलवार को प्रदेश की लीड बैंक देना बैंक के कर्मचारी भी शामिल रहे। हड़ताल पर उतरे कर्मचारियों ने बताया कि बैंैक यूनियन की ओर से 10 सरकारी बैंकों का विलय कर चार बैंक बनाने के साथ बैंकिंग सेक्टर में सुधार व बढ़ रहे एनपीए का भी विरोध जारी रहेगा। हड़ताल में देना बैंक की सभी शाखाएं पूरे दिन बंद रही। देना बैंक लीड होने के कारण सरकारी विभागों में पैसे के लेन-देन का कार्य ज्यादा प्रभावित हुआ। दीपावली नजदीक होने से बैंकों के खाताधारक परेशान नजर आए। हड़ताल में बैंक उद्योग की नौ यूनियनों में केवल दो यूनियनों ने हड़ताल रखी।
Published on:
22 Oct 2019 07:11 pm

बड़ी खबरें
View Allसूरत
गुजरात
ट्रेंडिंग
