वलसाड नगरपालिका अंतर्गत धरमपुर रोड, आरपीएफ रोड, जलाराम मंदिर रोड तथा कॉलेज रोड पर लोगों ने अवैध रूप से कब्जा जमा रखा है। यहां पर लोग दुकानें बनाकर धंधा कर रहे हैं। नगरपालिका इसे अनदेखी कर रखी है। जिला कलक्टर आर.सी खरसाण ने मंगलवार को सड़कों पर पैदल चलकर शहर का जायजा लिया। उन्होंने अवैध कब्जा हटाने की चेतावनी दी तथा नहीं मानने पर कार्रवाई करने की बात कही। इससे सड़कों की आड़ में गाड़े गए तम्बू रातों रात हटा लिए गए। झूले वाले, ज्यूस वालों को हटाने के लिए नोटिस दिया गया है।
जलाराम मंदिर के पास सालों से रोड पर कब्जा जमाए बैठे एक मोटरसाइकिल मकैनिक को सभी गाडिय़ां हटाने की चेतावनी दी गई। पुरानी कलक्टर कचहरी के सामने एक दुकानदार को भी अपना अवैध कब्जा तोडऩे तथा नगरपालिका को कार्रवाई करने को कहा गया। हालांकि इस दौरान नगरपालिका एवं पीडब्ल्यूडी की टीमें नहीं दिखीं। जिला कलक्टर का इस बारे में कहना था कि आने वाले समय में बारिश आने वाली है। सभी रास्तों, डे्रनेज और अण्डर गटर साफ करवाने की कार्रवाई की जाएगी। ताकि बारिश के मौसम में कहीं भी पानी भरने नहीं आए तथा रोड की चौड़ाई बढऩे पर ट्रैफिक की समस्या का भी समाधान होगा।