2 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जिला पंचायत अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष पद महिला के लिए आरक्षित

दमण दीव पंचायत अधिनियम में संशोधन की प्रक्रिया

2 min read
Google source verification

सूरत

image

Sunil Mishra

Aug 21, 2019

patrika

जिला पंचायत अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष पद महिला के लिए आरक्षित

दमण. दमण जिला पंचायत में अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद महिलाओं के लिए आरक्षित होगा। इसके साथ गैरवर्तन सहित अन्य गतिविधियों में लिप्त होने पर ग्राम पंचायतों के संरपच, उपसरपंच और जिला पंचायत अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष को बर्खास्त किया जा सकता है। पंचायत राज संस्थान की उपसचिव गुरप्रीत ने एक सर्कुलर जारी करते हुए बताया कि जिला पंचायत में अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद में महिला का भी आरक्षण होगा। एक टर्म महिला अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष रहेगी तो एक टर्म पुरुष अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष रहेंगे। इसके साथ अनुसूचित जाति-जनजाति के लिए भी आरक्षण होगा। ग्राम पंचायतों में सरपंच और उपसरपंच पर गैरवर्तन एवं भ्रष्टाचार जैसे कार्य में लिप्त होने पर उनको बर्खास्त भी किया जा सकता है। इसके लिए जिला प्रशासन ने सुझाव और आपत्ति मंगाए हैं।

जबरन वसूली से वाहन चालक परेशान
सिलवासा. त्योहारी सीजन में चंदा वसूली का कारोबार चलने लगा है। जन्माष्टमी, गणपति एवं नवरात्रि महोत्सव के नाम पर आयोजक वाहन चालक, उद्योगपति, कारोबारी और व्यापारियों से चंदा वसूली कर रहे हंै। बाकायदा नकली रसीदें छपवाकर कई गैंग सक्रिय हो गई हैं।
अपंजीकृत मंडलों पर पुलिस प्रशासन की नजर नहीं है। वर्ष में जन्माष्टमी से चंदा वसूली का धंधा आरम्भ होता है जो दीपावली तक चलता है। धर्म के नाम पर ज्यादातर आयोजक राजनीति से जुड़े हुए ऊंची पहुंच वाले लोग हैं। यह लोग वर्ष के धार्मिक पर्वों का जमकर लाभ उठाते हैं। औद्योगिक विस्तारों में आवागमन करने वाले ट्रक चालक इनके शिकार ज्यादा है। सडक़ों पर चलते ट्रक को रोककर युवक चंदा वसूली के लिए खुलेआम जबरदस्ती करते हैं। अधिकांश आयोजक धन उगाही के लिए मंडल चलाते हैं। हैरत की बात यह है कि ज्यादातर मंडल पंजीकृत नहीं हैं। आयोजन के बाद वसूले गए चंदे का कोई हिसाब किताब नहीं मिलता है। ऐसे मंडलों पर प्रशासन आंखें मूंद रखी हैं। गणेश उत्सव के नाम पर सैकड़ों मंडल खड़े हो जाते हैं, लेकिन पंजीकृत मंडलों की संख्या उंगलियों पर गिनी जा सकती है।

Story Loader