
दमण के समुद्र तट पर नहाते पर्यटकों को निकाला, पुलिस तैनात
दमण. वायु चक्रवात के असर की आशंका में दीव के साथ दमण प्रशासन भी सतर्कता बरत रहा है। दमण में समुद्र किनारे सभी स्टॉल तीन दिन के लिए बंद करा दी गई हंै एवं पर्यटकों के समुद्र में नहाने पर रोक लगाते हुए पुलिस की तैनाती की गई है। जिला कलक्टर संदीपकुमार ने प्रशासन एवं पुलिस अधिकारियों की बैठक में बाढ़ नियंत्रण कक्ष, समुद्र तटीय इलाके में निगरानी रखने के लिए सेक्टर अधिकारियों को सतर्कता बरतने के निर्देश दिए हंै। बैठक के बाद पुलिस विभाग के अधिकारी तुरंत समुद्र तट पहुंचे और वहां नहा रहे पर्यटकों को बाहर निकाला। इस दौरान स्टॉलधारकों को तीन दिन तक स्टॉल बंद रखने के निर्देश भी पुलिस ने दिए।
समुद्र तट पर पुलिस गश्त बढ़ा दी गई
शहर में नानी और मोटी दमण जेटी सहित अन्य समुद्र तट पर पुलिस गश्त बढ़ा दी गई है, ताकि पर्यटक पानी में नहीं जाएं। वहीं, दमणगंगा नदी के निकट मछुआरों को बोट बांधने व लाइटहाउस पर रेड सिग्नल लगाकर समुद्र में नहीं जाने के निर्देश दिए गए हंै।
स्कूल बंद रखने के आदेश
जिला प्रशासन ने वायु चक्रवात के कारण दमण व आसपास की सभी सरकारी, अर्धसरकारी व सहायता प्राप्त व निजी शिक्षण संस्थान गुरुवार को बंद रखने के आदेश दिए हैं।
Published on:
12 Jun 2019 11:27 pm
बड़ी खबरें
View Allसूरत
गुजरात
ट्रेंडिंग
