सूरत

नौकरी हासिल करने के चौथे दिन ही कर्मचारी 3.50 लाख ले उड़ा

- कापोद्रा की ई-कॉमर्स कंपनी के गोदाम से चोरी

less than 1 minute read
Sep 21, 2023
नौकरी हासिल करने के चौथे दिन ही कर्मचारी 3.50 लाख ले उड़ा

सूरत. कापोद्रा की ई-कॉमर्स कंपनी के गोदाम में नौकरी हासिल कर सात दिनों के भीतर एक युवक 3.50 लाख रुपए नकद चुरा कर फरार हो गया। कापोद्रा पुलिस फरार युवक की तलाश में जुटी है। पुलिस के मुताबिक कापोद्रा अशोक वाटिका सोसायटी निवासी आरोपी शुभम मांगुकिया ने किरण चौक स्थित देवकी एंटरसाइज के गोदाम में चोरी की।

फर्म के संचालक कापोद्रा पुष्कर रेजिडेंसी निवासी प्रशांत शिंगाड़ा ने गत 11 सितम्बर को शुभम को काम पर रखा था। गत 16 सितम्बर को प्रशांत व उनकी अकाउन्टेंट विधि कार्यालय व बगल में स्थित गोदाम पर पहुंचे तो दराजों के ताले टूटे हुए थे। उनमें से रखे करीब साढ़े तीन लाख रुपए गायब थे।

प्रशांत ने सीसीटीवी फुटेज की जांच की तो पता चला कि 15 सितम्बर की रात को शुभम ने उसके पास मौजूद चाबी की मदद से गोदाम का पिछला दरवाजा खोल प्रवेश किया। कार्यालय और काउन्टर टेबल के दराज तोड़ कर नकदी चुरा ले गया। उन्होंने शुभम के मोबाइल पर संपर्क करने का प्रयास किया तो मोबाइल बंद मिला।

वे उसके घर गए तो परिजनों ने बताया कि शुभम पिछले दो महीनों से उनके घर नहीं आया है। अपने स्तर पर उसकी खोज करने के बाद उन्होंने सोमवार देर रात कापोद्रा थान में शिकायत दर्ज करवाई।

Published on:
21 Sept 2023 05:24 pm
Also Read
View All

अगली खबर