
महिला के गले से चेन झपट बाइक सवार फरार
भरुच.
तहसील के नंदेलाव गांव की एक महिला अपनी बहन के साथ शनिवार शाम को श्रवण चौराहा से निपमनगर अपने रिश्तेदार के घर पैदल जा रही थी। इसी दतौरान निपमनगर के पास बाइक सवार एक बदमाश ने महिला के गले से सोने की चेन झपट कर फरार हो गया। घटना की प्राथमिकी ए डिवीजन पुलिस स्टेशन में दर्ज कराई गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार नंदेलाव मार्ग पर अलंकार रॉ-हाउस निवासी रेवा बेन कांति भाई मकवाणा अपनी बड़ी बहन पाली बेन गणपत परमार निवासी शिवकृपा सोसायटी के साथ लुवारा गांव गई थी। यहां से वापस लौटते समय दोनों श्रवण चौराहा पर बस से उतरकर पैदल निपमनगर में रहने वाले अपने एक रिश्तेदार के घर पर जा रही थी। इसी दौरान निपमनगर के पास बाइक सवार युवक ने रेवा बेन के गले से सोने की चेन झपट कर फरार हो गया। चेन की कीमत 30 हजार रुपए बताई जा रही है। घटना की प्राथमिकी ए डिवीजन पुलिस स्टेशन में दर्ज कराई गई।
जलापूर्ति लाइन टूटने से सडक़ पर पसरा पानी
भरुच. शहर के महात्मा गांधी मार्ग पर इन दिनों भूगर्भ गटर योजना के तहत पाइप बिछाने के लिए खुदाई का कार्य चल रहा है। शनिवार देर शाम शहर के आली डिगीवाड क्षेत्र में जलापूर्ति लाइन टूटने से सडक़ पर पानी पसर गया, जिससे सडक़ से आने जाने वाले लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। जलापूर्ति लाइन टूटने से हजारों लीटर पानी बर्बाद हो गया। भरुच शहर मे पिछले तीन साल से चल रहा भूगर्भ गटर लाइन का कार्य अभी तक पूरा नहीं हो पाया है।
इन दिनों भी मुख्य मार्गों के किनारे पाइप लाइन बिछाने के लिए खुदाई कार्य चल रहा है। रेलवे स्टेशन से लेकर मोहम्मदपुरा तक के सडक़े की खुदाई किए जाने से प्रतिदिन यातायात जाम की समस्या का सामना लोग कर रहे हैं। शनिवार देर शाम खुदाई के दौरान आली डिगीवाड में जलापूर्ति लाइन टूट गई और पानी सडक़ पर बहने लग गया। सूचना पर पहुंचे नगरपालिका के कर्मचारियों ने जलापूर्ति लाइन की मरम्मत कर पानी रिसाव बंद कराया।
Updated on:
21 Oct 2018, 9:48 PM IST
Published on:
21 Oct 2018, 9:48 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.