- बाल्कनी का दरवाजा लॉक होने से फंस गई थी महिला
सूरत. जहांगीरपुरा इलाके के एक फ्लैट में फंसी महिला को दमकलकर्मियो ने सकुलशल बाहर निकाला। जानकारी के अनुसार रंगराज अपार्टमेंट की स्मृति बिल्डिंग में नौ वीं मंजिल के फ्लैट में रहने वाली दक्षा (54) बाल्कनी में फंस गई थी। अकेले रहने वाली सुबह सात बजे बाल्कनी में गई और दरवाजा लॉक हो गया।
उन्होंने कोशिश की लेकिन दरवाजा नहीं खुला तो उन्होंने शोर मचा कर लोगों से मदद मांगी। लोगों से खबर मिलने पर दमकलकर्मी पहुंचे। एक दकमलकर्मी ने बगल के फ्लैट की बाल्कनी से रस्सी सहारे उनकी बाल्कनी में प्रवेश किया।
दमकल ने औजारों की मदद से दरवाजा खोला और उन्हें बाहर निकाला। महानगर में पालिका की कर्मचारी दक्षा ने राहत की सांस ली और दमकलकर्मियो का आभार जताया।
------------
पिपलोद के फ्लैट से 2.44 लाख के जेवर चोरी
सूरत. पिपलोद क्षेत्र में स्थित एक बंद फ्लैट में घुसे चोर 2.44 लाख रुपए के जेवर चुरा कर ले गए। पुलिस के मुताबिक चोरी अलखनंदा अपार्टमेंट निवासी व्यापारी दीपक पालडिया के घर में हुई। गत 31 जुलाई को दीपक की तबीयत ठीक नहीं होने के कारण वह अपने पुत्र के घर पर रहने चले गए थे।
इस बीच चोरों ने बंद फ्लैट के मुख्य दरवाजे के ताला तोड़ कर प्रवेश किया। शयनकक्ष से 12 हजार रुपए नकद व विभिन्न किस्म के आभूषण चुराए और फरार हो गए। सुबह अपार्टमेंट के सुरक्षाकर्मी से खबर मिलने पर उन्होंने उमरा थाने में प्राथमिकी दर्ज करवाई।
-------------------