4 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सडक़ दुर्घटना में ब्रेनडेड व्यक्ति के अंगदान से पांच को मिला जीवनदान

- शहर और ग्राम्य पुलिस की मदद से ग्रीन कॉरिडोर में किडनी और लीवर को सूरत से पहुंचाया अहमदाबाद

2 min read
Google source verification
सडक़ दुर्घटना में ब्रेनडेड व्यक्ति के अंगदान से पांच को मिला जीवनदान

सडक़ दुर्घटना में ब्रेनडेड व्यक्ति के अंगदान से पांच को मिला जीवनदान

सूरत.

रांदेर रोड कोटयार्क नगर निवासी व्यक्ति 23 जून को मोटरसाइकिल पर स्टेशन जाते समय फ्लाईओवर ब्रिज पर वाहन की चपेट में घायल हो गए थे। इलाज के दौरान चिकित्सकों ने उनको ब्रेनडेड घोषित किया। इसके बाद परिजनों ने अंगदान का निर्णय किया।

रांदेर नवयुग कॉलेज के पास कोटयार्क नगर निवासी गीतेश चन्द्रवदन मोदी (50) पाइप और सेनेटरी फिटिंग्स का ट्रेडिंग और बीमा एजेंट के तौर पर कार्य करते थे। वह 23 जून को किसी काम से मोटरसाइकिल पर स्टेशन की ओर जा रहे थे। इसी दौरान रिंगरोड कृषि बाजार के सामने फ्लाई ओवरब्रिज पर एक अज्ञात वाहन ने उनको टक्कर मार दी। उन्हें तुरंत इलाज के लिए विनस अस्पताल में भर्ती कराया गया। सीटी स्कैन रिपोर्ट में दिमाग में रक्त की गांठ जमा होने की पुष्टि हुई।

न्यूरोसर्जन डॉ. जेनील गुनानी ने ऑपरेशन किया, लेकिन तबीयत में सुधार नहीं हुआ। चिकित्सकों ने गीतेश को 27 जून को ब्रेनडेड घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर डोनेट लाइफ प्रमुख निलेश मांडलेवाला पहुंचे । उन्होंने स्टेट ऑर्गन एंड टिश्यू ट्रांसप्लांट ऑर्गेनाइजेशन (एसओटीटीओ) की कन्वीनर डॉ. प्रांजल मोदी से सम्पर्क किया। इसके बाद हृदय और फेफड़े ट्रांसप्लांट के लिए हैदराबाद किम्स अस्पताल को दिया गया। वहीं, लीवर अहमदाबाद की सिम्स अस्पताल, एक किडनी अहमदाबाद के जायडस अस्पताल और दूसरी किडनी अहमदाबाद इंस्टिच्यूट ऑफ किडनी डिजिज एंड रिसर्च सेंटर को दिया गया। लेकिन हैदराबाद से डॉक्टरों की टीम सूरत पहुंची तो उन्होंने जांच के बाद हृदय और फेफड़े खराब होने के कारण स्वीकार नहीं किया। जबकि चक्षुओं का दान लोकदृष्टि चक्षुबैंक के प्रफुल शिरोया ने स्वीकार किया। दान में मिली एक किडनी भरुच निवासी 45 वर्षीय व्यक्ति, दूसरी किडनी आइकेडीआरसी में एक मरीज में ट्रांसप्लांट की गई। इसके अलावा लीवर नडिय़ाद निवासी 54 वर्षीय व्यक्ति में ट्रांसप्लांट किया गया है।

21 दिन में अंगदान का पांचवां मामला

कोरोना के बाद के बाद देश में अंगदान की घटनाएं काफी कम हो गई है। लेकिन सूरत से डोनेट लाइफ की टीम ने दूसरी लहर के 21 दिन में 5 ब्रेनडेड व्यक्तियों के परिवार से मुलाकात कर उन्हें अंगदान के लिए तैयार किया। इससे 2 हृदय, 2 फेफड़े, 10 किडनी, 5 लीवर और 8 चक्षुओं समेत कुल 27 अंग दान में लेकर 27 जनों को नई जिंदगी देने का प्रयास किया है। अब तक दक्षिण गुजरात से डोनेट लाइफ ने 392 किडनी, 162 लीवर 8 पेन्क्रीयाज, 33 फेफड़े, 14 फेफड़े और 294 चक्षुओं समेत 901 अंगों का दान लेकर 829 लोगों को नया जीवन दिया है।

Story Loader