1 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सूरत

SURAT VIDEO/ मनपा के इतिहास में पहली बार नेता विपक्ष का पद महिला को

आम आदमी पार्टी ने पायल साकरिया को नियुक्त किया नेता विपक्ष- महेश अणघण उपनेता दडंक के पद पर रचना हीरपरा नियुक्त

Google source verification

सूरत. मनपा की आगामी ढाई साल की टर्म के लिए विपक्ष आम आदमी पार्टी की ओर से भी नेता विपक्ष, उपनेता और दंडक के पदों पर शुक्रवार को नियुक्ति की गई। आप की ओर से सबसे छोटी उम्र में मनपा पार्षद बनने वाली पायल साकरिया को नेता विपक्ष के तौर नियुक्त किया गया। मनपा के इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ कि नेता विपक्ष का पद किसी महिला को मिला हो।

मनपा में नेता विपक्ष, उपनेता और दंडक का कार्यकाल खत्म होने पर इन पदों पर होनेवाली नियुक्तियों पर भी सभी की नजर थी। नेता विपक्ष के पद पर धर्मेश भंडेरी के रिपिट होने की चर्चा चल रही थी, लेकिन पार्टी ने शुक्रवार को नामों की घोषणा करते हुए नेता विपक्ष के तौर पर वार्ड नंबर 16 से पार्षद पायल साकरिया को नियुक्त किया। वहीं, उपनेता के तौर पर वार्ड नंबर 3 से पार्षद महेश अणघण और दंडक (विपक्ष) के तौर पर रचना हीरपरा की नियुक्ति की। गौरतलब है कि पायल साकरिया सबसे कम उम्र में मनपा चुनाव जीतने वाली पार्षद है और अब नेता विपक्ष के पद पर नियुक्ति होने पर मनपा के इतिहास में नेता विपक्ष बनने वाली वह पहली महिला पार्षद बन गईं हैं।