
गोड़ादरा निवासियों का बिजली कंपनी के खिलाफ गुस्सा फूटा
सूरत
दक्षिण गुजरात बिजली कंपनी के खिलाफ बुधवार को गोड़ादरा क्षेत्र के निवासियों का गुस्सा फूट पड़ा। बड़ी संख्या में एकत्र लोगों ने बिजली कंपनी को ज्ञापन देकर विद्युत सप्लाई में सुधार करने की मांग की।
गोड़ादरा क्षेत्र में पिछले दो महीने से बिजली की आंख मिचौनी जारी है। इससे कई बार फ्रिज, टी.वी एवं बिजली के उपकरण भी जल जाते हैं। कई बार लोगों ने बिजली कंपनी के गोड़ादरा केन्द्र में शिकायत की, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। अधिकारी लोगों की शिकायत पर ध्यान नहीं देते। पिछले एक महीने से बिजली की सप्लाई अनियमित होने से लोगों का जीना मुहाल हो गया है। परेशान लोगों ने सैंकड़ो की संख्या में उपस्थित होकर बिजली कंपनी में ज्ञापन दिया। धीरज रेजीडेन्सी के प्रमुख आलोक मिश्रा ने बताया कि स्थानीय स्तर पर ध्यान नहीं दिया तो उच्च स्तर पर आवाज उठाएंगे।
बिजली कंपनी के वी.एम गामीत ने बताया कि इस मौसम में फीडर गर्म हो जाने, बिजली के तार पर कपड़े, रस्सी या अन्य कुछ गिर जाने से बिजली जाने-आने की घटना होती है। इसके अलावा जब मीटर के कनेक्शन लिए गए थे, तब वहां कम लोड बताया गया था। अब लोड बढ़ जाने से ऐसा हो सकता है। हम इसे जल्दी सुधारने का प्रयास करेंगे।
फोस्टा और चैम्बर के पदाधिकारी मिले
कपड़ा उद्योग की वर्तमान स्थिति की समीक्षा करने के लिए चैम्बर ऑफ कॉमर्स और फोस्टा के पदाधिकारियों की बैठक बुधवार को जे.जे टैक्सटाइल मार्केट में हुई। बैठक में जीएसटी के कारण उद्योग की हालत, घट रहे रोजगार और कपड़ा उद्योग के भविष्य पर चर्चा हुई।
वल्र्ड वाइड आंत्रप्रेन्योर की स्थापना
शहर के उद्यमियों ने मंगलवार को वल्र्ड वाइड आंत्रप्रेन्योर की स्थापना की। डूमस रोड पर एक होटल में आयोजित लॉंचिंग सेरेमनी में उद्यमी महेश सवाणी ने कहा कि जो गिरता है, वह उससे कई गुना तेज गति से उभरता है। इसलिए विफलता से डरने की जरूरत नहीं है। वल्र्ड वाइड आंत्रपे्रन्योर के संस्थापक राजेश माहेश्वरी ने बताया कि समाज के लिए आंत्रप्रेन्योर बहुत जरूरी है।
Published on:
13 Jun 2018 08:48 pm

बड़ी खबरें
View Allसूरत
गुजरात
ट्रेंडिंग
