5 अप्रैल 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

GSEB : गुजरात बोर्ड में सीबीएसई प्रणाली को किया जाएगा लागू

- कोरोना के चलते शिक्षा विभाग की योजना पर लगी ब्रेक, दो साल बाद सीबीएसई CBSE प्रणाली अपनाने की होगी कवायत

2 min read
Google source verification
GSEB : गुजरात बोर्ड में सीबीएसई प्रणाली को किया जाएगा लागू

GSEB : गुजरात बोर्ड में सीबीएसई प्रणाली को किया जाएगा लागू

दो साल पहले गुजरात माध्यमिक एवं उच्चतर माध्यमिक शिक्षा बोर्ड Gujarat Secondary and Higher Secondary Education Board (जीएसईबी) GSEB की स्कूलों में केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड Central Board of Secondary Education (सीबीएसई) CBSE की तरह 1 अप्रैल से नया शिक्षा सत्र शुरू करने की घोषणा की गई थी। कोरोना के करना शिक्षा विभाग की इस योजना पर फिलहाल ब्रेक लग गई है। गुजरात बोर्ड GSEB की स्कूलों में आने वाला नया शिक्षा सत्र भी जून से ही शुरू होगा। सीबीएसई प्रणाली को लागू करने में और दो साल का इंतजार करना पड़ सकता है।

- दोनो बोर्ड को एक समान :
सीबीएसई स्कूलों CBSE का शिक्षा सत्र 1 अप्रैल से शुरू होता है। मार्च में परीक्षा के बाद कुछ दिनों की छुट्टी होती है, फिर तुरंत ही स्कूलों में नया शिक्षा सत्र शुरू कर दिया जाता हैं। मई में गर्मियों का वेकेशन दिया जाता है। फिर वापस स्कूल शुरू किए जाते हैं। गुजरात में गुजरात बोर्ड GSEB के साथ सीबीएसई CBSE के भी स्कूल है। दोनो की परीक्षा, परिणाम, शिक्षा सत्र का समय, वेकेशन का समय अलग अलग होने पर अभिभावकों को दिक्कत होती है। इसलिए दोनो बोर्ड को एक समान करने के लिए दो साल पहले गुजरात बोर्ड स्कूलों में सीबीएसई CBSE प्रणाली लागू करने की घोषणा की गई थी। लेकिन कोरोना के चलते शिक्षा क्षेत्र में बड़ी दिक्कतें सामने आई। इस वजह से सीबीएसई CBSE प्रणाली लागू नहीं हो पाई। इस साल भी सीबीएसई CBSE प्रणाली लागू करने की योजना थी। लेकिन यह संभव हो नहीं पाया। शिक्षा विभाग ने इस संदर्भ में सरकार को सूचित किया। लेकिन सरकार ने अभी इस मामल किसी तरह का आदेश नहीं दिया है। इसलिए गुजरात बोर्ड GSEB का आने वाला शिक्षा सत्र भी जून से ही शुरू होगा। सीबीएसई CBSE प्रणाली लागू होने में दो साल का समय लग जाएगा।
- सीबीएसई CBSE कोर्स को अपनाया:
कई तरह की प्रतियोगिता परीक्षाओं में गुजरात बोर्ड के विद्यार्थियों का प्रदर्शन संतोषजनक नहीं होने के कारण का अध्यन किया गया। इसके बाद गुजरात बोर्ड GSEB पाठ्यक्रम में सीबीएसई CBSE पाठ्यक्रम को शामिल किया गया। धीरे धीरे गुजरात बोर्ड GSEB पाठ्यक्रम को सीबीएसई समक्ष करने की कवायत जारी है। इसका परिणाम भी मिलने लगा है। अब प्रतियोगिता परीक्षाओं में गुजरात बोर्ड GSEB के विद्यार्थी अच्छा प्रदर्शन करने लगे हैं।
- नई प्रणाली लागू
शिक्षा विभाग ने राज्य के GSEB प्राथमिक स्कूलों में एकम कसोटी से विद्यार्थियों का मूल्यांकन करने की प्रणाली रद्द करने के बाद प्रश्न बैंक के आधार पर मूल्यांकन करने का निर्णय लिया गया है। अब शिक्षा विभाग ने कक्षा 9वीं से 12वीं के विद्यार्थियों का मूल्यांकन प्रश्न बैंक के आधार पर करने का तय किया है। इस नई प्रणाली के अनुसार स्कूलों को प्रश्नपत्र को जगह प्रश्न बैंक भेजे जाएंगे। राज्य की GSEB सरकारी और अनुदानित स्कूलों में इसे अनिवार्य रूप से लागू किया गया है। जबकि निजी स्कूल चाहे तो प्रश्न बैंक के आधार पर अपने विद्यार्थियों का मूल्यांकन कर सकती है।