16 दिसंबर 2025,

मंगलवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

GSEB RESULT : 10वीं परिणाम में सूरत जिले के विद्यार्थियों ने लगाई प्रथम स्थान की हैट्रिक

सूरत. गुजरात माध्यमिक एवं उच्चतर माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (जीएसईबी) GSEB RESULT 10वीं के परिणाम में सूरत जिले के विद्यार्थियों ने प्रथम स्थान की हैट्रिक लगा दी हैं। 2023 के परिणाम में सूरत जिले के विद्यार्थी 76.45 प्रतिशत के साथ लगातार तीसरे साल प्रदेश में पहला स्थान हासिल करने में सफल रहे हैं। पिछले साल के मुकाबले इस साल सूरत जिले के परिणाम में 0.81 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। इसके अलावा प्रदेश भर में सबसे अधिक 1279 ए1 ग्रेड वाले विद्यार्थी भी सूरत जिले से ही हैं।

2 min read
Google source verification
GSEB RESULT : 10वीं परिणाम में सूरत जिले के विद्यार्थियों ने लगाई प्रथम स्थान की हैट्रिक

GSEB RESULT : 10वीं परिणाम में सूरत जिले के विद्यार्थियों ने लगाई प्रथम स्थान की हैट्रिक

गुजरात बोर्ड GSEB RESULT की ओर से मार्च में ली गई 10वीं बोर्ड परीक्षा का परिणाम गुरुवार को वेबसाइट पर जारी किया। परिणाम देखते ही सूरत जिले के विद्यार्थी खुशी से झूम उठे। प्रदेश भर में सूरत जिले का सबसे अधिक 76.45 प्रतिशत परिणाम आया है। 2022 में 75.64 और 2020 में 74.66 प्रतिशत के साथ सूरत जिले के विद्यार्थी प्रदेश में प्रथम स्थान पर रहे थे। कम्प्यूटर और मोबाइल पर परिणाम देखने के बाद शहर की स्कूलों में विद्यार्थियों की भीड़ उमड़ पड़ी। स्कूल का नाम रोशन करने वाले विद्यार्थियों का संचालकों ने फूलों और पटाखों के साथ स्वागत किया। कई स्कूलों में विद्यार्थियों ने गरबा खेला तो कई जगहों पर डीजे की ताल पर विद्यार्थी जश्न मनाते नजर आए। इस साल प्रदेश का कुल परिणाम 65.18 प्रतिशत आया है, जो पिछले साल के मुकाबले 0.56 प्रतिशत अधिक है।

- ए1 से लेकर डी ग्रेड सभी में सूरत आगे :
इसके साथ ए1 ग्रेड में सबसे अधिक 1279 विद्यार्थी सूरत जिले से ही है। इसके आस पास भी किसी जिले के विद्यार्थी नहीं है। इसके अलावा अन्य सभी ग्रेड में भी सूरत जिले के विद्यार्थी आगे रहे हैं। सूरत के 8,113 विद्यार्थियों ने ए2, 13,049 ने बी1, 15,621 ने बी2, 14,102 ने सी1 , 5,989 ने सी2 और 310 ने डी ग्रेड हासिल किया है।
- दक्षिण गुजरात का परिणाम :
GSEB RESULT दक्षिण गुजरात के अन्य छह जिलों के परिणाम की बात की जाए तो, 66.92 प्रतिशत के साथ डांग जिला प्रदेश में 11वें, 64.77 प्रतिशत के साथ वलसाड 14वें, 64.75 प्रतिशत के साथ नवसारी 15वें, 61.07 प्रतिशत के साथ भरूच 25वें, 58.09 प्रतिशत के साथ तापी 28वें और 55.49 प्रतिशत के साथ नर्मदा जिला प्रदेश में 33वें स्थान पर आया है। इसके अलावा नवसारी जिले के 162 , भरूच के 102 , वलसाड के 59, तापी के 19, नर्मदा के 6 और डांग का 1 विद्यार्थी ए1 ग्रेड हासिल कर पाया है।
- सूरत जिले की 20 स्कूल का परिणाम 100 प्रतिशत :
GSEB RESULT दक्षिण गुजरात के सभी सात जिलों में सूरत जिले की सबसे अधिक स्कूलों का परिणाम 100 प्रतिशत आया है। प्रदेश में राजकोट जिले की सबसे अधिक 29 स्कूलों का परिणाम 100 प्रतिशत दर्ज किया गया है। इसके बाद दूसरे नंबर पर 20 स्कूलों के साथ सूरत जिला रहा है। इसके अलावा भरूच की 13, डांग व तापी के 6-6, नर्मदा व वलसाड की 5-5 और नवसारी की 3 स्कूलों का परिणाम 100 प्रतिशत आया है। 2022 में सूरत की 14 स्कूलों का परिणाम 100 प्रतिशत आया था, इस बार इस संख्या में 6 स्कूलों की बढ़ोतरी हुई है।