सूरत

GSEB RESULT : गुजरात बोर्ड विज्ञान वर्ग परिणाम से हजारों विद्यार्थी असंतुष्ट !

सूरत. गुजरात माध्यमिक एवं उच्चतर माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (जीएसईबी) GSEB RESULT 12वीं विज्ञान वर्ग के परिणाम से हजारों विद्यार्थी असंतुष्ट हैं। इस बार प्रदेश में 65.58 प्रतिशत विद्यार्थी पास और 34.42 प्रतिशत फेल हुए हैं। मुख्य चार विषयों ने ही विद्यार्थियों के 12वीं पास करने से सपने के तोड़ा है। तीन विषयों में फेल होने वाले विद्यार्थियों की संख्या 17 हजार से अधिक है। साथ ही हजारों विद्यार्थी ऐसे भी हैं, जिन्हें लगता है कि उनका परिणाम कम आया है।

2 min read
May 26, 2023
GSEB RESULT : गुजरात बोर्ड विज्ञान वर्ग परिणाम से हजारों विद्यार्थी असंतुष्ट !

ऐसे विद्यार्थियों को बोर्ड ने पुन: मूल्यांकन का अवसर दिया है। इसके लिए विद्यार्थियों को 9 से 16 मई तक ऑनलाइन पंजीकरण करने का निर्देश दिया गया है। इसके साथ जिन्हें गुजकेट की ओएमआर सीट चाहिए वह भी ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। GSEB RESULT गुजरात बोर्ड ने मार्च में हुई 12वीं विज्ञान वर्ग परीक्षा का परिणाम 2 मई को जारी किया। बोर्ड परीक्षा के लिए प्रदेश से 1,25,563 विद्यार्थियों ने पंजीकरण करवाया था। इनमें से 1,10,229 परीक्षा में उपस्थित रहे थे। परीक्षा के परिणाम जारी होने के बाद 72,166 पास हुए और 38,063 परीक्षा पास नहीं कर पाए। परिणाम से हजारों विद्यार्थी नाराज हैं। पिछले साल 72 प्रतिशत तो इस साल 66.32 छात्र ही पास हुए हैं। इसी तरह पिछले साल 72.05 छात्राएं पास हुए थीं जबकि इस बार 64.66 प्रतिशत छात्राएं पास हो पाई हैं। फेल हुए सभी छात्र पुन: मूल्यांकन के माध्यम से अपनी उत्तर पुस्तिकाओं की दोबारा जांच करवा सकते हैं।

GSEB RESULT ग्रुप परिणाम के साथ ए1-ए2 वाले भी घटेपरिणाम गिरने का असर ग्रुप पर भी हुआ है। सभी ग्रुप का परिणाम भी काफी कम आया है। पिछले साल के मुकाबले एबी ग्रुप का परिणाम सबसे कम 19.62 प्रतिशत दर्ज हुआ है। बी ग्रुप का 6.87 और ए ग्रुप का परिणाम 6.13 प्रतिशत घटा है। इसके साथ ए1 ग्रेड वाले विद्यार्थी 196 से घट कर 61 और ए2 ग्रेड वाले 3,303 से घटकर 1,523 हुए हैं। कम परिणाम के चलते इस बार पुन: मूल्यांकन वाले विद्यार्थियों की संख्या बढ़ सकती है।
- मुख्य विषयों में अधिक हुए फेल :
इस बार फिजिक्स में 37,058, केमिस्ट्री में 36,116, बायोलॉजी में 18,347 और गणित में 8, 671 विद्यार्थी फेल हुए हैं। 17 हजार से अधिक विद्यार्थी ऐसे हैं जो तीन विषयों में फेल हुए हैं। पिछले 10 साल के मुकाबले में इस साल 12वीं विज्ञान वर्ग का परिणाम कम आया है। पिछले साल के 72.02 प्रतिशत से गिरकर इस बार 65.58 प्रतिशत रहा है। परिणाम में 6.44 प्रतिशत की गिरावट आई है।
- 12वीं विज्ञान वर्ग के मुख्य विषयों की स्थिति :
विषय-उपस्थित-पास-फेल
फिजिक्स-1,09,929-72,871-37,058

केमिस्ट्री-1,09,906-73,790-36,116

बायोलॉजी-69,588-51,241-18,347

गणित-40,330-31,-659-8, 671

Published on:
26 May 2023 08:55 pm
Also Read
View All

अगली खबर