
GUJARAT ELECTION 2022 : सूरत जिले की 16 सीटों के लिए 168 प्रत्याशियों के बीच मुकाबला
Gujarat election 2022 नामांकन वापसी के बाद सूरत जिले की 16 विधानसभा सीटों पर प्रत्याशियों की स्थिति साफ हो गई है। जिले में सबसे कम तीन प्रत्याशी महुवा सीट पर मैदान में हैं तो सबसे अधिक 44 प्रत्याशी लिंबायत सीट पर खम ठोक रहे हैं। सूरत जिले में पहले चरण में मतदान होना है। गुरुवार को नामांकन वापसी का अंतिम दिन भा। जिले की 16 विधानसभा सीटों के लिए 255 प्रत्याशियों ने 360 नामांकन दाखिल किए थे। मंगलवार को नामांकन पत्रों की जांच के बाद 197 प्रत्याशी मैदान में रह गए थे। लिंबायत सीट पर सबसे अधिक 47 प्रत्याशियों के नामांकन वैध पाए गए थे। गुरुवार को नामांकन वापसी के बाद 16 सीटों पर 168 प्रत्याशी मैदान में रह गए हैं।
GUJARAT ELECTION 2022 इनमें सबसे कम तीन प्रत्याशी महुवा सीट से चुनाव लड़ रहे हैं। यहां भाजपा के मोहन डोडिया तीन बार से विधायक है। कांग्रेस से हेमांगी गरासिया और आप से कुंजन पटेल के बीच सीधा मुकाबला होगा। सबसे अधिक 44 प्रत्याशी लिंबायत सीट पर हैं। ओलपाड से 15, सूरत पूर्व से 14, चौर्यासी से 13, सूरत पश्चिम से 10, उधना से 10, सूरत उत्तर से 9, कामरेज से 8, करंज से 8, कतारगाम से 8, मांडवी से 7, वराछा से 5, मांगरोल से 5, बारडोली से 5 और मजूरा से 4 प्रत्याशी मैदान में हैं।
- मतदान के प्रति जागरूक करने के लिए शुरू किया हस्ताक्षर अभियान :
GUJARAT ELECTION 2022 गुजरात विधानसभा चुनाव में सूरत जिले में मतदान का प्रतिशत बढ़ाने के लिए जिला निर्वाचन आयोग विशेष अभियान चला रहा है। इसके तहत आयोग ने मतदाताओं को उत्साहपूर्वक मतदान करने के लिए 'हस्ताक्षर अभियान' शुरू किया है। अठवा लाइंस स्थित उधना तहसीलदार कार्यालय में गुरुवार को आने वाले आवेदकों को मतदान जागरूकता अभियान से जोड़ा गया। कार्यालय आने वाले नागरिकों ने हस्ताक्षर करने के साथ ही 'मैं भारत के संविधान के साक्षी के रूप में शपथ लेता हूं कि मैं विधानसभा चुनाव में बिना किसी धर्म, जाति, भाषा और भेदभाव के मतदान करूंगा।’ का संकल्प भी किया।
Published on:
24 Nov 2022 09:16 pm

बड़ी खबरें
View Allसूरत
गुजरात
ट्रेंडिंग
