15 मई 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जीवीके एम्बुलेंस टीम का टेट्रिस चैलेंज, अब तक ढाई लाख मरीजों को दी इमरजेंसी सेवा

संघ प्रदेश दादरा नगर हवेली में एम्बुलेंस बोट की सेवा भी कार्यरत

less than 1 minute read
Google source verification
जीवीके एम्बुलेंस टीम का टेट्रिस चैलेंज, अब तक ढाई लाख मरीजों को दी इमरजेंसी सेवा

जीवीके एम्बुलेंस टीम का टेट्रिस चैलेंज, अब तक ढाई लाख मरीजों को दी इमरजेंसी सेवा

सिलवासा. संघ प्रदेश में 108 एम्बुलेंस टीम में टेट्रिस चैलेंज का नया ट्रेड देखने को मिल रहा है। एम्बुलेंस टीम मौके पर पहुंचकर अपनी पूरी तैयारी की जानकारी दी है। टेट्रिस चैलेंज में एम्बुलेंस वाहन के साथ उपकरण, दवाई, राहत व बाकी सामान को रखाकर ऊपर से फोटो खींचते हैं। प्रदेश के रांधा, आंबोली व दुधनी इमरजेंसी बोट में भी टेट्रिस चैलेंज किया गया है। प्रोग्राम अधिकारियों ने बताया कि जीवीके ईएमआरआई 108 एम्बुलेंस से प्रदेश में अब 2.36 लाख मरीजों को इमरजेंसी सेवा मिली है। टेट्रिस चैलेंज से एम्बुलेंस टीम का हौसला बुलंद होता है। टीम के सदस्य इमरजेंसी के दौरान सक्रिय रहते हैं। दानह के साथ दमण-दीव में भी यह चैलेंज चल रहा है। उल्लेखनीय है कि दानह दमण दीव में 108 एम्बुलेंस की शुरुआत 2011 में हुई थी। प्रदेश के सभी ग्राम पंचायतों में 108 एम्बुलेंस 24 घंटे सेवा दे रही हैं।

बैठक में सांसद ने दी जानकारी


संघ प्रदेश दमण-दीव के सांसद लालु पटेल के सांसद कार्यालय में गुरुवार को आयुष्मान भारत योजना के लाभार्थियों के साथ बैठक आयोजित की गई। बैठक में सांसद पटेल ने बताया कि आयुष्मान भारत योजना प्रधानमंत्री की एक स्वप्न योजना है, जिसके माध्यम से देश के हर एक गरीब और आर्थिक कमजोर तबक्के के परिवारों को स्वास्थ्य सेवा का लाभ मिले और गरीबो को मुफ्त मिले यह सुनिश्चित किया गया है। देश के 50 लाख से ज्यादा परिवारों को इस योजना के प्रथम चरण मे शामिल किया गया है और दमण-दीव मे 6500 से ज्यादा लोग योजना के लाभार्थी है।