शिविर में तीन वर्षीय एक बच्ची में हृदय संबंधी बीमारी पाए जाने पर उसकी आगे की चिकित्सकीय जांच संस्था के प्रयास से होगा। शिविर में डायबिटीज, त्वचा, बाल रोग, महिला रोग, नेत्र, दंत समेत अन्य रोगों की जांच की गई।शिविर में कई बच्चों में त्वचा रोग पाया गया। शिविर में टीबी की जांच भी की गई। कई मरीजों के कफ का सैम्पल लैब जांच के लिए भेजा गया। नेत्र जांच के दौरान आठ लोगों में मोतियाबिन्द मिला, जिनका आपरेशन लायंस आई हॉस्पिटल में करवाया जाएगा।