वलसाड़. वलसाड के तिथल समुद्र में डूबते युवक को स्थानीय लोगों ने बचाया। जानकारी के अनुसार सोमवार शाम दो युवक तिथल समुद्र किनारे बैठे थे। इसी बीच तेज लहरों ने अचानक उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। उनमें से एक युवक किसी तरह बाहर निकल आया और दूसरा युवक डूबने लगा। यह देख मौके पर मौजूद स्थानीय युवकों ने उसे बाहर निकाला और दोनों युवकों को सिविल अस्पताल पहुंचाया।