2 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बचत खाते में 10 लाख से अधिक जमा करने वालों को आयकर का नोटीस

नोटिस देकर आय के स्रोत की जानकारी मांगी

less than 1 minute read
Google source verification
बचत खाते में 10 लाख से अधिक जमा करने वालों को आयकर का नोटीस

बचत खाते में 10 लाख से अधिक जमा करने वालों को आयकर का नोटीस

सूरत
आयकर विभाग इन दिनों टैक्स रिकवरी के लिए एड़ी चोटी का जोर लगा रहा है। विभाग ने इन दिनों रिकवरी सर्वे के साथ जिन लोगों के बचत खाता में 10 लाख रुपए से अधिक जमा किए गए हों उन्हे नोटिस देकर आय के स्रोत की जानकारी मांगी है।
सूरत कमिश्नरेट में अंदाजन पांच हजार से अधिक करदाताओं को नोटिस दिया गया है। इसमें पिछले सात साल तक के मामलों को शामिल किया गया है। आयकर विभाग की ओर से तय समय सीमा में करदाताओं को जवाब देना होगा, यदि करदाता के जवाब से आयकर अधिकारी संतुष्ठ नहीं हुए तो करदाता के खिलाफ आगे की कार्रवाई की जा सकती है। कई मामलों में करदाता जवाब तो देने आ रहे हैं, लेकिन उनके पास पिछले सालों का हिसाब नहीं होने से वह पर्याप्त कागजी कार्रवाई नहीं कर पा रहे।
उल्लेखनीय है कि आयकर विभाग ने इस साल डिफॉल्टर्स पर बड़े पैमाने पर कार्रवाई कर करोड़ो रुपए की टैक्स रिकवरी की है। टैक्स रिकवरी के अभियान के अंतर्गत ही विभाग ने 10 लाख रुपए से अधिक राशि जमा करने वालों को नोटिस देना शुरू किया है। आने वाले दिनों में विभाग की ओर से सर्वे की कार्रवाई भी शुरू की जाने की संभावना बताई जा रही है।

Story Loader