6 नवंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

काम नहीं आई चोरी की करामात

आयकर विभाग ने कई जगहों पर की छापेमारी
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

सूरत

•

image

Vineet Sharma

•

Updated: 1 Sep 2018, 9:13 PM IST

surat

काम नहीं आई चोरी की करामात

वापी. आयकर विभाग सिलवासा, वलसाड और वापी के कई बिल्डरों के यहां छापेमारी कर करोड़ों रुपए टैक्स चोरी पकड़ी है। वापी में भी कुछ बिल्डरों के यहां सर्च जारी रहने की जानकारी मिल रही है।

जानकारी के अनुसार वापी आयुकर विभाग एवं वलसाड विभाग द्वारा वापी सिलवासा से लेकर वलसाड तक के कंस्ट्रक्शन प्रोजेक्ट व कंपनी में छापा मारा गया। सूत्रों के अनुसार सिलवासा में एक बड़े डेवलपर्स और वलसाड की एक कंपनी से व्यापक मात्रा मे कर चोरी का मामला सामने आया है।

विभागीय सूत्रों के अनुसार वापी में भी कई डेवलपर्स के यहां सर्च जारी है।
सिलवासा और वलसाड में दो दिन तक सर्च के दौरान काफी मात्रा में दस्तावेज कब्जे में किया गया है और उनकी जांच हो रही है। कहा जा रहा है कि जांच के बाद बड़ी करचोरी सामने आ सकती है। प्रारंभिक जांच में एक कंपनी और सिलवासा के डेवलपर्स के यहां से मिलाकर करीब 32 करोड़ का करचोरी सामने आई है।

आयकर विभाग की ओर से अभी पूरी जानकारी नहीं दी गई है और जरुरी दस्तावेजों की जांच जारी रहने की बात कही गई है। लेकिन इस कार्रवाई से वापी, सिलवासा समेत आसपास के बिल्डर लॉबी में हडक़ंप मचा हुआ है।

दो साल से फरार आरोपी गिरफ्तार

नवसारी. शराब तस्करी के मामले में दो साल से फरार आरोपी को एसओजी ने गिरफ्तार कर लिया है। एसओजी को खेरगाम के काकड़वेरी गांव निवासी राजेश उर्फ राजू के धरमपुर तहसील के विरवल गांव की सुरेखा पटेल के घर पर होने की सूचना मिली थी। एसओजी ने वहां दबिश देकर उसे गिरफ्तार कर लिया। बताया गया है कि उसके खिलाफ खेरगाम थाने में शराब तस्करी के तीन और सूरत के पलसाणा थाने में मारपीट का मामला दर्ज है। दो साल से वह फरार चल रहा था। गिरफ्तार करने के बाद खेरगाम पुलिस को सौंपने की प्रक्रिया में एसओजी लगी है।