प्लास्टिक के खिलाफ अभियान के तहत 50 एमएम से कम की प्लास्टिक थैलियां पूरी तरह प्रतिबंधित हैं। साथ ही कोशिश यह है कि धीरे-धीरे बाजार में प्लास्टिक की थैलियों को पूरी तरह चलन से बाहर कर दिया जाए। इसी मुहिम को आगे बढ़ाते हुए मनपा प्रशासन ने शहर में प्लास्टिक की थैलियों को लेकर नई नीति तय की है। इसके तहत 50 एमएम से अधिक की प्लास्टिक थैलियों के कारोबार से किसी तरह भी जुड़े लोगों को मनपा के नेट में लाया जाएगा। इसके लिए प्लास्टिक थैली के निर्माण से जुड़े, उनकी बिक्री से सीधे तौर पर जुड़े और शहर में प्लास्टिक थैलियों के डीलर-सब डीलरों को मनपा में पंजीकरण कराना होगा। मनपा प्रशासन ने इस प्रस्ताव को स्थाई समिति को भेजा था।