4 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Surat/ उकाई बांध में 1.50 लाख क्यूसेक इनफ्लो, दो दिन में जलस्तर चार फीट बढ़ा

महाराष्ट्र के हथनूर बांध के सभी 41 दरवाजे खोले

less than 1 minute read
Google source verification
Surat/ उकाई बांध में 1.50 लाख क्यूसेक इनफ्लो, दो दिन में जलस्तर चार फीट बढ़ा

File Image

सूरत. महाराष्ट्र के हथनूर बांध के कैचमेंट एरिया में हुई भारी बारिश के कारण बांध के सभी 41 दरवाजे खोलने से उकाई बांध में बड़ी मात्रा में पानी की आवक हो रही है। 1.50 लाख क्यूसेक पानी के इनफ्लो के साथ बांध का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है। दो दिनों में ही चार फीट की बढ़ोतरी के साथ जलस्तर 321 फीट पर पहुंच गया है।

मौसम विभाग की चेतावनी के अनुसार ही उकाई बांध के ऊपरी क्षेत्र में भारी बारिश हो रही है। साथ ही महाराष्ट्र में तापी नदी पर स्थित हथनूर बांध के कैचमेंट एरिया में भी दो दिनों से भारी बारिश का दौर जारी है। 467 एमएम बारिश के कारण तापी नदी में पानी की आवक बढ़ने के साथ ही हथनूर बांध के सभी 41 दरवाजे खोलकर पानी डिस्जार्च किया जा रहा है। जिससे उकाई बांध में शनिवार से बड़ी मात्रा में पानी की आवक हो रही है और बांध का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है। शुक्रवार रात आठ बजे बांध का जलस्तर 317 फीट था, जबकि रविवार रात आठ बजे 1.50 लाख क्यूसेक इनफ्लो के साथ बांध का जलस्तर 321 फीट दर्ज किया गया।