सूरत

SURAT NEWS : कबाड़ कारोबारी ने 15 वर्षीय किशोरी को होटलों में ले जाकर बनाया हवस का शिकार

- सरथाणा पुलिस ने पोक्सो के तहत मामला दर्ज कर आरोपी को किया # पांडेसरा में अश्लील वीडियो दिखा कर नौ साल की बच्ची से छेड़छाड़

less than 1 minute read
Aug 28, 2023
SURAT NEWS : कबाड़ कारोबारी ने 15 वर्षीय किशोरी को होटलों में ले जाकर बनाया हवस का शिकार

सूरत. सरथाणा क्षेत्र में एक कबाड़ कारोबारी ने पन्द्रह वर्षीय किशोरी को अपने प्रेम जाल में फंसा कर कई बार हवस का शिकार बनाया। मामला सामने आने पर पुलिस ने पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस के मुताबिक सरथाणा जकातनाका ब्रजभूमि पार्किंग निवासी पप्पू गुप्ता (28) ने पन्द्रह वर्षीय किशोरी के साथ बलात्कार किया। पार्किंग में ही गणेश पस्ती भंडार के नाम से कबाड़ का कारोबार करने वाला पप्पू किशोरी के पिता से मित्रता थी।

इसलिए किशोरी उसे पहचानती थी। गत वर्ष नवम्बर में उसने इंस्टाग्राम के जरिए किशोरी से दोस्ती की। समय समय पर किशोरी को घुमाने के बहाने अलग अलग होटलों में ले गया।

जहां उसने किशोरी के अश्लील फोटो ले लिए। उसके बाद फोटो वायरल करने की धमकी देकर किशोरी से कई बार बलात्कार किया। किशोरी से इस बारे में परिजनों को पता चलने पर उन्होंने पुलिस से संपर्क किया।

------------------

000 अश्लील वीडियो दिखा कर नौ साल की बच्ची से छेड़छाड़

सूरत. पांडेसरा में नौ साल की बच्ची को अश्लील वीडियो दिखा कर उसके साथ छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। बच्ची के परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के मुताबिक गोवालक रोड निवासी आशीष सिंह (22) ने गत 20 अगस्त को बच्ची के साथ छेड़छाड़ की। सुबह करीब दस बजे वह बहला फुसला कर उसे अपने कमरे में ले गया।

वहां पर उसे मोबाइल में अश्लील वीडियोज दिखा कर उसके साथ छेड़छाड़ की। इस बारे में बच्ची से उसके परिजनों को पता चलने पर उन्होंने पांडेसरा थाने में शिकायत दर्ज करवाई। पुलिस ने तुंरत कार्रवाई कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बताया कि आरोपी जूते चप्पल के स्टोर में काम करता है।

-----------------

Published on:
28 Aug 2023 06:36 pm
Also Read
View All

अगली खबर