2 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

surat news : मामूली विवाद में चले चाकू, एक की मौत, दूसरा जख्मी

- सलाबतपुरा पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर शुरू की जांच

less than 1 minute read
Google source verification
surat news : मामूली विवाद में चले चाकू, एक की मौत, दूसरा जख्मी

surat news : मामूली विवाद में चले चाकू, एक की मौत, दूसरा जख्मी

सूरत. मानदरवाजा इलाके में गुरुवार देर रात मामूली बात को लेकर दो युवकों के बीच विवाद हो गया। दोनों ने एक दूसरे पर चाकू से हमला किया। जिसमें एक जनें की मौत हो गई, जबकि दूसरा जख्मी हो गया। पुलिस के मुताबिक मानदरवाजा क्षेत्र में रहने वाले आसिफ शेख ने धनराज सपकाले की हत्याकर दी।

देर रात दोनों मानदरवाजा बंबा गेट की गली में खड़े थे। उस दौरान किसी बात को लेकर दोनों में कहासुनी हुई। दोनों ने एक दूसरे पर चाकू से हमला कर दिया। हमले दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना मिलने पर दोनों को स्मीमेर अस्पताल पहुंचाया गया। जहां अतिगंभीर हालत में धनराज (21) की मौत हो गई।

वहीं आसिफ अस्पताल में भर्ती है। आसिफ हिस्ट्रीशीटर है तथा उसके खिलाफ पहले भी मारपीट के मामले दर्ज हो चुके है। वहीं बताया जाता है कि धनराज व आसिफ के बीच क्षेत्र में दबदबे को लेकर पिछले कुछ समय से रंजिश चल रही थी। रात को कहासुनी होने पर दोनों ने एक दूसरे पर हमला कर दिया।

-------------------

Story Loader