15 दिसंबर 2025,

सोमवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

चौराहों पर सर्किल का अभाव

वापी रोड़, सिलवासा भिलाड़ मार्ग पर सर्वाधिक यातायात बोझ

less than 1 minute read
Google source verification
patrika

चौराहों पर सर्किल का अभाव

सिलवासा. आमली विस्तार की सड़कों पर चौराहे व नुक्कड़ों पर सर्किल का अभाव खटक रहा हैं। इससे सड़क मुड़ाव वाले क्षेत्रों में दुर्घटनाएं ज्यादा हो रही है। शहर के मुख्य मार्गों पर सुरक्षित यातायात के अनुरूप सड़कें नहीं बनाई गई है। मोड़ व घुमावदार रास्तों पर सर्किल के अभाव से दुर्घटनाएं हो रही हैं। शहीद चौक, टोकरखाड़ा जंक्शन, जिला न्यायालय, पुलिस थाना, आमली फव्वारा, आमली चार रास्ता, पिपरियां आउट पोस्ट आदि चौराहों पर सर्किल नहीं हंै।
वापी रोड़, सिलवासा भिलाड़ मार्ग पर सर्वाधिक यातायात बोझ है। शहीद चौक पर सर्किल नहीं होने से यहां माह में 6-8 दुर्घटनाएं होती हैं। शहर में पुलिस थाना, टोकरखाड़ा जक्शन, पिपरियां आउटपोस्ट तिराहा और आमली फव्वारा दुर्घटनाओं में अगली पंक्ति में हैं। पिछले तीन वर्ष में शहीद चौैक पर दुर्घटना में मरने वालों की संख्या 10 हैं तथा सैकड़ो जख्मी हुए हैं। शहर को वर्ष 2006 में नगरपालिका में परिवर्तित किया गया था। सड़कों को आधुनिक रूप देते हुए वापी, नराली, मसाट व उमरकुई मार्ग का विस्तारीकरण किया। डिवाइडरों पर स्ट्रीट लाइटें, पौधारोपण आदि व्यवस्था की गई, परन्तु सड़कों के मुड़ाव, नुक्कड़, तिराहे व चौराहों पर सर्किल बनाने का कार्य भविष्य पर छोड़ दिया। एसएमसी प्रमुख राकेशसिंह चौहान ने बताया कि शहर को स्मार्ट सिटी बनाने का काम चल रहा है। शहर के मुख्य 14 जंक्शनों पर सर्किल बनाने की पहल की गई है। रिंगरोड़ आरम्भ होने के बाद शहर में यातायात बोझ कम हो जाएगा।