
New motor vehicle act News; वाहन पीयूसी सर्टिफिकेट के लिए लगी कतारें
दमण. दमण में वाहनों के लिए प्रदूषण नियंत्रण प्रमाण-पत्र या प्रदूषण नियंत्रण में होने संबंधी पीयूसी सर्टिफिकेट हासिल करने के लिए लम्बी कतारें देखने को मिल रही हैं। दमण शहर में दो जगहों सागर पेट्रोल पंप और गणेश पेट्रोल पंप दाभेल में वाहनों में प्रदूषण के नियंत्रण स्तर की जांच कर पीयूसी सर्टिफिकेट दिया जा रहा है। दोनों जगहों पर दोपहिया, तिपहिया और चार पहिया वाहनों के लिए पीयूसी लेने के लिए लोग उमड़ रहे हैं। लोग काम-धंधा छोड़ पीयूसी के लिए घंटों लाइन में लगे नजर आते हैं। नए परिवहन कायदे के तहत मोटर अथवा र्इंधन से चलने वाले सभी तरह के वाहनों के लिए प्रदूषण नियंत्रण सर्टिफिकेट अनिवार्य हो गया है। पीयूसी (स्टिकर) बगैर वाहनों से भारी जुर्माना वसूलने का नियम है। जुर्माना से बचने के लिए मोटर चालित वाहनों का पीयूसी लेने के लिए लोग टूट पड़ रहे हैं। परिवहन विभाग से पीयूसी देने की सुविधा सभी पेट्रोल पंपों पर शुरू करने की लोग मांग की जा रही है।
पोस्ट ऑफिस में इंटरनेट बंद होने से ग्राहक हुए परेशान
वांसदा. तहसील के मुख्य पोस्ट ऑफिस की लचर कार्यप्रणाली उपभोक्ताओं के लिए परेशानी का सबब बनी हुई है। अक्सर पोस्ट ऑफिस का इंटरनेट बंद रहता है या सर्वर धीमा रहने की शिकायत रहती है। इसके कारण तहसील के दूरदराज के गांवों से आने वालों को धक्के खाने की नौबत आती है। लोगों के रुपए और समय दोनों बर्बाद होते हंै। शिकायत करने पर पोस्ट ऑफिस के कर्मचारी नवसारी में फोन करने की सलाह देते हैं। पोस्ट ऑफिस के कामकाज की हालत यह है कि विधवा पेन्शन करीब आठ महीने से नहीं मिल पा रही है। इसकी शिकायत बिलीमोरा तक करने पर वांसदा की पोस्ट ऑफिस ने बताया कि दो दिन में पेन्शन मिल जाएगी। इस बात को महीना हो गया, लेकिन पेन्शन के लिए गरीब विधवा चक्कर पर चक्कर लगा रही है। लोगों ने पोस्ट ऑफिस के कार्य से तंग आकर मोर्चा निकालने की तैयारी शुरू कर दी है।
Published on:
20 Sept 2019 08:56 pm
बड़ी खबरें
View Allसूरत
गुजरात
ट्रेंडिंग
