
सिरोही के युवक ने किया 43 लाख रुपए का गबन !
सूरत. कोरोना के चलते हुए लॉकडाउन ने आर्थिकतौर पर लोगों को बड़ा नुकसान पहुंचाया हैं। लेकिन कुछ मामलों में लॉकडाउन के दौरान मिले खाली समय ने आमदिनों में हुए आर्थिक नुकसान के रात भी खोले हैं।ऐसा ही एक मामला सूरत में सामने आया है।
बेगमपुरा में कपड़े का कारोबार करने वाले एक राजस्थानी व्यापारी के यहां काम करने वाले रिश्तेदार युवक ने घपला किया। वह 43.31 लाख का गबन किया। पुलिस के मुताबिक राजस्थान के सिरोही जिले के सतापुरा गांव का निवासी गोविंद राम रावल ने परवत पाटिया सोनल रेजिडेंसी निवासी कपड़ा व्यापारी जयंतीलाल रावल के साथ विश्वासघात किया।
बेगमपुरा केदार कॉम्पलेक्स में वाराही हाउस के नाम से फैंसी लेंघा, अस्तर, ब्लाउज, दुपट्टा आदि का व्यापार करने वाले जयंतीलाल ने पांच साल पूर्व अपने रिश्तेदार व हमवतनी गोविंद को नौकरी पर रखा था। गोविंद माल की बिक्री के साथ साथ स्टॉक व अकाउन्ट का काम भी संभालता था।
काम के प्रति उसकी लगन देख कर जयंतीलाल उस पर पूरा भरोसा करने लगे थे। उन्होंने उसे दुकान की एक चाबी भी दे दी थी। सारा काम वही संभालता और मार्च में सालभर का हिसाब देता था। इस साल मार्च में लॉकडाउन हो जाने के कारण वह हिसाब नहीं दे पाया था। लॉकडाउन के खाली समय में जयंतीलाल ने खुद हिसाब देखा।
22 जून 2020 को स्टॉक लिया तो अप्रेल 2019 से 31 मार्च 2020 के दौरान 43 लाख 31 हजार 459 रुपए का स्टॉक कम मिला। उन्होंने गोविंद से पूछताछ की तो उसने उक्त माल बिना बताए अपने परिचित व्यापारियों को बेचने की बात कबूली। उसने भरोसा दिलाया कि वह पैंमेंट करवा देगा।
कुछ समय बाद उसने जो चेक दिए भेजे वे भी रिटर्न हो गए, उसका मोबाइल भी बंद हो गया। जंयतीलाल ने उसके पूणागाम अर्पण कॉम्प्लेक्स में स्थित स्थानीय निवास पर पड़ताल की तो पता चला कि वह मकान खाली कर जा चुका है। उन्होंने गांव में खोज खबर ली लेकिन वहां भी नहीं मिला। इस पर उन्होंने मंगलवार को महिधरपुरा थाने में प्राथमिकी दर्ज करवाई।
Published on:
28 Oct 2020 03:26 pm

बड़ी खबरें
View Allसूरत
गुजरात
ट्रेंडिंग
