23 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

लगेंगे सेवा के अनेक स्टॉल

सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने सेवायज्ञ के लिए कसी कमर
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

सूरत

•

image

Dinesh O.Bhardwaj

•

Updated: 22 Sep 2018, 9:04 PM IST

patrika

लगेंगे सेवा के अनेक स्टॉल

सूरत. गणपति महोत्सव की पूर्णाहुति पर रविवार को शहर में सेवायज्ञ चलेगा और इसमें सेवाभाव की आहुतियां देने के लिए दर्जनों संगठनों के सैकड़ों महिला-पुरुष कार्यकर्ताओं ने कमर कस ली है। विसर्जन शोभायात्रा के मार्ग पर सेवाभावी संगठनों की सेवा स्टॉल के पंडाल शनिवार शाम बनकर तैयार हो गए।
गणेश चतुर्थी से शुरू हुए गणपति महोत्सव में श्रद्धालुओं की धार्मिक श्रद्धाभक्ति शनिवार को चरम पर रही। शाम ढलते ही पंडालों में बप्पा के दर्शन करने हजारों लोग उमड़े। रविवार को अनंत चतुर्दशी के मौके पर सुबह से शुरू होने वाली विसर्जन शोभयात्रा की तैयारियां भी आयोजक मंडलों की ओर से की गई है। वहीं, शोभायात्रा में शामिल हजारों गणेशभक्तों की सेवा-सुश्रुषा की भी तैयारियां विभिन्न सामाजिक-धार्मिक संगठनों की ओर से की गई है। इन संगठनों की ओर से शहर में रिंगरोड, भटार रोड, उधना-मगदल्ला रोड, डुमस रोड, वीआईपी रोड आदि पर दर्जनों सेवा स्टॉल लगाए जाएंगे, जहां से सेवाभावी कार्यकर्ता शोभायात्रा में शामिल गणेश भक्तों की सेवा करेंगे।


यहां पर, यूं रहेगी सेवा


श्रीश्याम सेवा ट्रस्ट का वीआईपी रोड पर श्रीश्याम मंदिर के पास वडापाव व शरबत सेवा स्टॉल। श्रीश्याम भक्त मित्र मंडल का पीपलोद में एसवीएनआईटी के पास चाय स्टॉल। श्रीजीण माता सेवा समिति का उधना-मगदल्ला रोड पर वड़ापाव व पानी स्टॉल। अग्रवाल परिवार संघ का लेकव्यू गार्डन के पास वड़ापाव स्टॉल। अग्रवाल विकास ट्रस्ट का एसवीएनआईटी के पास ब्रेडरोल स्टॉल। स्मित लाफिंग क्लब का लेकव्यू गार्डन के पास पोहा स्टॉल। सनातन संस्कार सेवा संस्थान का सिटीलाइट में अणुव्रतद्वार के पास वड़ापाव स्टॉल। श्रीरंगीला श्याम सेवा समिति का वेसू में एसडी जैन स्कूल के पास कचोरी स्टॉल। बाबुलाल गौरीदत्त मितल परिवार का वेसू में एसडी जैन स्कूल के पास वड़ापाव-शिकंजी स्टॉल। श्रीश्याम सेवा समिति का पार्ले पोइंट के पास चाय-बिस्किट स्टॉल। श्री बांकेबिहारी सेवा समिति का सबजेल के पास वड़ापाव स्टॉल। श्रीशक्तिधाम सेवा समिति का गांधी इंजीनियरिंग कॉलेज के पास कचौरी व पानी का स्टॉल। माहेश्वरी नवयुवक मंडल का आरटीओ के पास शरबत का स्टॉल।

बड़ी खबरें

View All

सूरत

गुजरात

ट्रेंडिंग