4 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

परिजनों के साथ गार्डन में घूमने आई मासूम का शव तालाब से मिला

मां-बाप के साथ शुक्रवार शाम गार्डन में घूमने आई तीन साल की मासूम का शव गार्डन के तालाब से बरामद हुआ। बेटी के लापता होने के...

2 min read
Google source verification
Mother's body was found in the garden along with the family.

Mother's body was found in the garden along with the family.

सूरत।मां-बाप के साथ शुक्रवार शाम गार्डन में घूमने आई तीन साल की मासूम का शव गार्डन के तालाब से बरामद हुआ। बेटी के लापता होने के बाद मां-बाप ने खटोदरा थाने में शिकायत दर्ज करवाई थी। इसके बाद पुलिस ने जांच शुरू की तो शनिवार सुबह शव तालाब से मिला।

पुलिस के मुताबिक पांडेसरा हरिनगर निवासी पप्पू यादव शुक्रवार शाम पत्नी और पांच साल का बेटा तथा तीन साल की पुत्री अनन्या को लेकर अलथाण लेक गार्डन में घूमने आया था। यहां पति-पत्नी तस्वीर खींचने में व्यस्त हो गए और दोनों बच्चे खेल रहे थे। कुछ देर बार देखा तो पुत्री अनन्या नजर नहीं आई। पति-पत्नी ने गार्डन तथा गार्डन के आसपास बेटी की खोज की, लेकिन उसका कहीं कोई पता नहीं चला। इसके बाद दम्पती खटोदरा थाने पहुंचा और बेटी के लापता होने की शिकायत दर्ज करवाई।

पुलिस ने अपहरण का मामला दर्ज कर जांच शुरू की। शनिवार सुबह पुलिस जांच के लिए गार्डन में पहुंची तो तालाब के पास से अनन्या की चप्पल बरामद हुई। इसके बाद पुलिस ने दमकलकर्मियों को बुलाकर तालाब में खोज करवाई तो बच्ची का शव उसमें से बरामद हुआ। हालांकि बच्ची तालाब में तक कैसे पहुंची और वह अंदर कैसे गिरी, यह स्पष्ट नहीं हो पाया है। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच कर रही है।

इधर, छह साल की बच्ची नहर में डूबी

रांदेर क्षेत्र में शुक्रवार शाम नहर में डूबने से एक छह साल की बच्ची की मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक रांदेर सीएनजी पंप के पास रहने वाले कनु डामोर की छह साल की बेटी सोनिका शुक्रवार शाम नहर के पास खेल रही थी, तभी वह अंदर गिर गई। बेटी दिखाई नहीं देने पर परिजनों ने खोज शुरू की तो उसका शव नहर से बरामद हुआ।

मोबाइल टावर लगवाने का झांसा देकर ठगी

अडाजण क्षेत्र की एक इमारत में मोबाइल फोन का टावर लगवाने का झांसा देकर एक व्यक्ति से १४ हजार, १५९ रुपए की ठगी का मामला सामने आया है। पुलिस के मुताबिक श्वेता मलिक और संजय अहलूवालिया ने घोड़दौड़ रोड अभिनव पार्क सोसायटी निवासी परेश नायक के साथ ठगी की।

गत ११ मई को उन्होंने अपनी पहचान रिलायंस जियो के कर्मचारियों के रूप में दी और परेश को फोन पर बताया कि कंपनी को टावर लगाने के लिए जगह की जरूरत है। इसके लिए कंपनी २० हजार रुपए मासिक किराया भी देगी। फिर उन्होंने परेश से उसकी संपत्ति की जानकारी हासिल ली और वॉट्सएप पर कंपनी का फर्जी टर्म एण्ड कंडीशन लेटर भेजा। फिर डिपोजिट के तौर पर रुपए ऐंठ लिए।