सूरत

surat news : 24 साल बाद कड़ोदरा से पकड़ा गया हत्या का आरोपी

- मामूली विवाद में मित्र के साथ मिलकर की थी सहकर्मी की हत्या

less than 1 minute read
Sep 22, 2023
surat news : 24 साल बाद कड़ोदरा से पकड़ा गया हत्या का आरोपी

सूरत. पांडेसरा पुलिस ने हत्या के मामले में पिछले चौबीस वर्षो से फरार चल रहे आरोपी को कडोदरा से गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक मध्यप्रदेश के रीवा जिले के दुलहारा गांव निवासी आरोपी कैलाश प्रसाद केवट ने अपने मित्र के साथ मिल कर 15 मई 2019 को बिपीन मिश्रा नामक युवक की हत्या कर दी थी। उस दौरान कैलाश पांडेसरा थानाक्षेत्र के वडोद गांव में रहता था तथा राधिका डाईंग मिल में काम करता था।

उस दौरान मिल में उसका राजू गुप्ता के साथ विवाद हो गया था। जिसकी रंजिश रख उसने अपने मित्र के साथ मिल कर राजू पर हमले का प्रयास किया था। वह राजू के पीछे दौड़ा तो बिपीन ने उसे रोक कर समझाने का प्रयास किया। इस पर कैलाश व उसके मित्र ने बिपीन के सिर में डंडे से वार कर दिया था।

गंभीर रूप से घायल बिपीन बेसुध होकर गिर गया और अस्पताल में मौत हो गई थी। कैलाश सूरत से भाग कर अपने गांव चला गया। वहां से प्रयागराज चला गया। कुछ दिन प्रयागराज में तीन साल तक ऑटो रिक्शा चलाया। 2005 में फिर सूरत आ गया। यहां कडोदरा में रह रहा था और कडो़दरा व कामरेज के बीच ऑटो रिक्शा चलाता था।

लंबे समय बाद पुलिस ने उसके गांव जाकर जानकारी जुटाई तो उसके कडोदरा में होने की जानकारी मिली। पुलिस टीम ने कहीं से उसका मोबाइल नम्बर हासिल कर उसे लॉकेट किया और कडोदरा से गिरफ्तार कर लिया।

Published on:
22 Sept 2023 05:48 pm
Also Read
View All

अगली खबर